{"_id":"e2faef10d41d3c9576149cefdba53eee","slug":"municipal-and-council-elections-will-be-in-january-badal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नगर निगम चुनाव की तारीख तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नगर निगम चुनाव की तारीख तय
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(पंजाब)
Updated Sun, 16 Nov 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में नगर निगम और नगर काउंसिल चुनाव अगले वर्ष जनवरी में करवाए जाएंगे। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह बात यहां गांव भांखरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कही।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने अकाली-भाजपा के रिश्ते में आ रही कड़वाहट की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि अकाली दल व भाजपा का रिश्ता अटूट है तथा दोनों पार्टियां मिलकर ही नगर काउंसिल का चुनाव लड़ेगीं।
विज्ञापन
हाल ही में चीन का दौरा कर लौटे मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उन्होंने विशेष तौर पर पंजाब में मछली पालन के कारोबार को उत्साहित करने के लिए किया था। चीन मछली पालन में सबसे आगे है और वहां के मछली पालकों द्वारा अति आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
इसे पंजाब में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब फसलें लाभदायक नहीं रहीं तथा यहां के किसानों को अब फसली विभिन्नताओं के साथ-साथ सहायक कारोबार की ओर ध्यान देना पड़ेगा।
21 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल गांव भांखरपुर में जत्थेदार कुलदीप सिंह द्वारा करवाए गए सामूहिक विवाह में पहुंचे थे। इस मौके पर 21 जरूरतमंद जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया गया। सीएम ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद संत बाबा लक्खा सिंह नानकसर कलेरा, मुख्य प्रंबधक जत्थेदार कुलदीप सिंह भांखरपुर ने मुख्यमंत्री को सरोपा देकर सम्मानित किया। समागम में संत बाबा गुरदेव सिंह नानकसर चंडीगढ़ भी विशेष तौर पर शामिल हुए।
हरेक जोड़ी को विवाह में जत्थेदार कुलदीप सिंह ने एक-एक लाख रुपये का घरेलू सामान भी दिया। आनंदकारज की रस्म भाई रविंदर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब ने की। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा, शिअद पटियाला के प्रधान दीपइंदर सिंह ढिल्लों, एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी, कृष्णपाल शर्मा, हरजिंदर रंगी, गुरचरन सिंह, अमर सिंह, र्स्वण सिंह आदि मौजूद रहे।