फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14 Multipurpose Institute to open

हरियाणा सरकार प्रदेश में 14 नए मल्टीपर्पज संस्थान खोलेगी

Fri, 25 Mar 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Mar 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
14 Multipurpose Institute to open
बहुतकनीकी संस्थान - फोटो : file photo
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘स्वर्ण जयंती आईटीआई योजना’ के तहत राज्य में 98 करोड़ रुपये की लागत से 11 नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों और तीन अन्य संस्थानों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
विज्ञापन


औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत 19 नए संस्थान खोले जाएंगे और प्रत्येक बहुतकनीकी संस्थान में 400 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला फतेहाबाद के तलवाड़ा, जिला भिवानी के कदम, जिला यमुनानगर के छछरौली, जिला पानीपत के बापोली एवं मतलौडा, जिला फरीदाबाद के सिकरोना, जिला महेंद्र गढ़ के शाहबाजपुर (नागंल चौधरी) व भोजावास और जिला हिसार के सूरेवाला, भकलाना व राखी शाहपुर में 11 बहुतकनीकी संस्थानों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य संस्थानों में जिला करनाल के इंद्री में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, जिला महेंद्र गढ़ के सेहलांग में मल्टी सेंटर और जिला पानीपत के गांव बराना में बराना कंस्ट्रक्शन एवं एस्टेब्लिशमेंट स्किल डेवलपमेंट सेंटर शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के गठन के समय वर्ष 1966 में प्रदेश में केवल 48 राजकीय बहुतकनीकी संस्थान थे, जिनकी दाखिला क्षमता 7156 थी। अब राज्य में राजकीय एवं निजी बहुतकनीकी संस्थानों की संख्या बढ़कर 337 और दाखिला क्षमता 80328 हो गई है और यह 70 ट्रेड में कोर्स करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग 147 बहुतकनीकी संस्थान, जिनमें 114 राजकीय बहुतकनीकी संस्थान और 33 राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (महिला) शामिल हैं, के तंत्र के माध्यम से क्त्रसफ्टसमैन प्रशिक्षण योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में एक वर्षीय एवं दो वर्षीय कोर्स चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चालू शैक्षणिक वर्ष 2015-16 के दौरान राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए सीओई सहित 3322 ट्रेड इकाइयों में 55,484 सीटें और 190

निजी बहुतकनीकी संस्थानों की तुलना में 183 निजी बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए 1324 ट्रेड इकाइयों में 28622 सीटें मंजूर की गई हैं।

प्रदेश में चल रहे हैं 348 संस्थान
हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से प्रदेश में 348 संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 114 राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, 33 राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, 190 निजी बहुतकनीकी संस्थान, एक राजकीय प्रशिक्षु प्रशिक्षण संस्थान और एक निजी प्रशिक्षु प्रशिक्षण संस्थान, सात राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स केंद्र और दो निजी शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed