फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   multi level parking, multi level parking chandigarh, governor kaptan singh solanki, chandigarh

चंडीगढ़ को कल मिल जाएगी मल्टीलेवल पार्किंग, ये हैं खास बातें

Sat, 07 May 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 May 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
multi level parking, multi level parking chandigarh, governor kaptan singh solanki, chandigarh
चंडीगढ़ में मल्टी लेवल पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ वासियों को कल मल्टीलेवल पार्किंग कल मिल जाएगी। इसका उद्घाटन यूटी प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। उसके बाद बैटरी चलित  कार के जरिए पूरी पार्किंग में घूमेंगे। इससे पहले निगम ने नए पांच ई रिक्शा के जरिये मल्टीलेवल पार्किंग में रैंप की मदद से भीतर जाने की योजना बनाई थी। शनिवार को ई रिक्शा का ट्रायल लिया गया। लेकिन ई रिक्शा मल्टीलेवल पार्किंग में नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन


बता दें कि निगम ने मल्टीलेवल पार्किंग से प्लाजा में जाने के लिए यह ई रिक्शा 9 मई से चलाने की घोषणा की है। शहरवासियों को यह निशुल्क सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को शाम निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था ने भी निरीक्षण किया। मल्टीलेवल पार्किंग को सजाने और अंतिम टच देने में निगम का पूरा इंजीनियरिंग विंग लगा हुआ है।
विज्ञापन


ई रिक्शा पार्क होने के लिए अलग से स्टैंड बनाया है। प्रशासक जिस बैटरी वाली कार से मल्टीलेवल पार्किंग के अंदर जाएंगे, वह सुखना लेक से मंगाई जाएगी। मालूम हो कि मल्टीलेवल पार्किंग में 950 कारें एक साथ पार्क हो सकती हैं। सोमवार शाम साढ़े बजे प्रशासक इस पार्किंग का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का विरोध जारी
मल्टीलेवल पार्किंग चलाने के लिए सेक्टर-17 की दो पार्किंग बंद करने का फैसला 9 मई से ही लागू हो जाएगा। जबकि बिजनेस प्रमोशन काउंसिल इसका विरोध कर रहा है। लेकिन सेक्टर-17 की अन्य प्रोग्रेसिव ट्रेडर्स एसोसिएशन इन पार्किंगों को बंद करने के समर्थन में है। क्योंकि प्रोग्रेसिव ट्रेडर्स एसोसिएशन में अधिकतर व्यापारी सी और डी एरिया के हैं। पार्किंग बंद होने और मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होने से उनके एरिया में लोगों का आना जाना बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed