फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   multi level parking fail after open of close parking

बंद पार्किंग खुलते ही वाहनों को तरसने लगा मल्टीलेवल पार्किंग

Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
multi level parking fail after open of close parking
मल्टीलेवल पार्किंग - फोटो : amar ujala

सेक्टर 17 में 2 पार्किंग बंद होने से मल्टीलेवल पार्किंग में रोजाना 800 गाड़ियां पार्क हो रही थीं, वहीं बंद पार्किंग खुलते ही वो वाहनों का तरसा। दरअसल साहिब सिंह और एंपायर स्टोर पार्किंग खुलने के पहले दिन ही शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग पिट गई। मल्टीलेवल पार्किंग में जहां प्रतिदिन 800 गाड़ियां पार्क हो रही थीं, मंगलवार को उसमें सिर्फ 270 वाहन ही पार्क किए गए।

विज्ञापन


यह पार्किंग मैक कंपनी को चलाने के लिए दी गई है। मैक कंपनी को छह लाख 20 हजार रुपये के भुगतान पर नगर निगम ने पार्किंग का ठेका दिया है। यह कंपनी ट्रायल पर तीन माह के लिए मल्टीलेवल पार्किंग चला रही है। मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करने का पहले चार घंटे का शुल्क 5 रुपये है, जबकि उसके अगले हर घंटे के 5 रुपये अलग से चार्ज होंगे। साहिब सिंह और एंपायर स्टोर की पार्किंग में लोग निशुल्क वाहन पार्क कर रहे हैं। मल्टीलेवल पार्किंग में एक साथ 724 कार और 355 दोपहिया वाहन पार्क हो सकते हैं।
विज्ञापन


सुबह 11.30 बजे तक बंद नहीं हुई पार्किंग
नगर निगम का व्यापारियों के साथ एग्रीमेंट हुआ है कि सुबह 11.30 बजे तक साहिब सिंह और एंपायर स्टोर की पार्किंग बंद रहेगी। व्यापारी और उनके कर्मचारी मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। लेकिन मंगलवार को शर्त के अनुसार 11.30 बजे तक पार्किंग बंद नहीं हुई। मेयर अरुण सूद का कहना है कि बुधवार को नए सिस्टम के अनुसार पार्किंग चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने की बैठक
सेक्टर-17 के व्यापारियों ने सिंधी स्वीट्स पर बैठक की, जिसमें संघर्ष के लिए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस बैठक में व्यापारियों को कहा गया कि वह और उनके कर्मचारी मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करें और सामने की पार्किंग सिर्फ ग्राहकों के लिए ही रखी जाए। मालूम हो कि व्यापारियों ने जो नगर निगम केसाथ एग्रीमेंट किया है उसके अनुसार व्यापारी अपने वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में ही पार्क करेंगे और 50 प्रतिशत विकास का काम होने पर साहिब सिंह और एंपायर स्टोर की पार्किंग बंद कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed