फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mukesh and poonam selected for international para ranking table tennis championship

मुकेश और पूनम का अंतरराष्ट्रीय पैरा रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए चयन

Sun, 20 Mar 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
mukesh and poonam selected for international para ranking table tennis championship
चंडीगढ़। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले स्पेन और एजिप्ट में होने वाले पैरा रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए शहर के पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी मुकेश और पूनम का चयन हो गया है। पति-पत्नी 22 मार्च को स्पेन के लिए रवाना होंगेे। दोनों इन दिनों कड़ा अभ्यास करने में जुटे हुए हैं। सेक्टर-23 स्थित टेबल टेनिस हॉल में दोनों रोजाना सुबह और शाम अपने कोच की निगरानी में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। मुकेश और पूनम देश के बेहतरीन पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों की सूची में शुमार हैं।
विज्ञापन

एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए खुलेंगे दरवाजे
मुकेश ने बताया कि स्पेन ओपन रैकिंग चैंपियनशिप 24-26 मार्च और एजिप्ट पैरा ओपन 30 मार्च से 4 अप्रैल तक खेली जाएगी। यह दोनों चैंपियनशिप रैंकिंग में सुधार लाने के लिए हैं। इसमें बेहतर रैकिंग मिलते ही आगामी एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में लिए सीधी एंट्री मिलती है। उन्होंने कहा कि बेहतर रैकिंग के साथ देश के लिए पदक जीतने के लिए वे दोनों पूरा जोर लगा देंगे।
विज्ञापन

मुकेश की सफलताएं
रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर एक बच्चे को बचाते हुए मुकेश ने अपना एक पांव खो दिया था। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पैरा टेबल टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए मेडल बटोरना शुरू किया। उन्होंने नेशनल में 14 स्वर्ण, 8 रजत और सात कांस्य पदक जीते हैं। इंटरनेशनल स्तर पर छह स्वर्ण, 10 सिल्वर और 14 कांस्य पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम की उपलब्धि
बचपन में पोलियो हो गया था। उनके पति मुकेश टेबल टेनस खेलते थे। उनसे प्रेरित होकर पूनम ने भी टेबल टेनिस खेलने का मन बनाया। शुरू में दिक्कतें आईं, लेकिन मजबूत इच्छा शक्ति और मेहनत से जल्द ही इस खेल पर मजबूत पकड़ बना ली। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आठ स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं। वहीं, इंटरनेशनल स्तर पर तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed