फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   msme special, sidhant kapoor startup for unemployed people

सिद्धांत ने बनाई ऐसी वेबसाइट, 70 लोगों को मिला रोजगार

Sun, 10 Jan 2016 01:16 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला Updated Sun, 10 Jan 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
msme special, sidhant kapoor startup for unemployed people

पंचकूला के युवक सिंद्धांत कपूर ने एक ऐसी वेबसाइट बनाई, जिस पर 70 लोगों को रोजगार मिला और कई समस्याओं का समाधान भी हुआ। जब भी घर के छोटे-बड़े काम के लिए किसी प्लंबर, मिस्त्री या इलेक्ट्रीशियन को बुलाना पड़ता है तो सभी के सामने समस्या खड़ी हो जाती है कि आखिर किसे बुलाया जाए?

विज्ञापन


यदि आता है तो कितने रुपये लेगा? कही ज्यादा रुपये न ले ले। काम कैसा करेगा? ऐसे कई सवाल मन में दौड़ने लगते हैं, लेकिन अब इन सभी सवालों का जवाब है सिद्धांत की localmistri.com नामक वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएंगे।
विज्ञापन


पंचकूला सेक्टर चार निवासी 21 वर्षीय युवक सिद्धांत ने अपनी एक ई-कंपनी बनाई है, जो ग्राहकों को एसी रिपेयर, रेफ्रिजरेटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, कंप्यूटर मैकेनिक, वाटर प्यूरीफायर, पेस्ट कंट्रोल व इलेक्ट्रिक आइटम के कारीगर उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 से ज्यादा कारीगरों को काम दिया
सिद्धांत बताते हैं कि स्टार्टअप का असली मकसद अपने आइडिया को कामयाब बनाने के साथ लोगों को काम देना है। प्लंबर या कारपेंटर जैसे वर्ग को कभी मिलता है तो कभी खाली बैठना पड़ता है। सिद्धांत ने 70 से ज्यादा कारीगरों को अपने साथ जोड़ा और उन्हें काम दिया।

एक महीने में 300 से ज्यादा ग्राहकों की कॉल आती है और जरूरत के मुताबिक सभी को काम दिया जाता है। इसके अलावा सिद्धांत ने चार अन्य युवकों को भी जॉब पर रखा है, जो मार्केट में जाकर मिस्त्रियों को जोड़ने का काम करते हैं। कंपनी चंडीगढ़, पंचकूला, जीरकपुर और मोहाली अपनी सर्विस प्रोवाइड करती है।

घंटे के हिसाब से रेट तय
कंपनी ने घंटे के हिसाब से सभी कामों के रेट तय रखे हैं। आधे घंटे के लिए 150 रुपये, एक घंटे के लिए 200 रुपये, उसके आगे के लिए प्रति घंटे 50 रुपये। यदि कोई बड़ा काम होगा तो वेबसाइट अपना एक सर्विस प्रोवाइडर ग्राहक के घर भेजेगा और काम का मूल्याकंन कर उसे बताएगा कि कितना खर्चा आएगा। उसके बाद ग्राहकों पर निर्भर होगा कि वे काम करवाते या नहीं।

इसके लिए फिलहाल कोई चार्ज नहीं लगेगा। यदि ग्राहकों को लगता है कि उन्हें सर्विस प्रोवाइडर पसंद नहीं आया तो दूसरा सर्विस प्रोवाइडर भेजा जाएगा। कंपनी के पास ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर कारीगरों की रेटिंग है। हर काम की सात दिन की वारंटी भी दी जाएगी। ग्राहक वेबसाइट के हेल्पलाइन नंबर 9023339023 पर कॉल भी कर सकते हैं।


डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था सफर
सिद्धांत ने अगस्त 2014 को अपनी ई-कंपनी बनाई थी। उनके साथ विवेक जिंदल भी जुड़े थे, लेकिन वे पढ़ाई के सिलसिले में विदेश चले गए हैं। अब वेबसाइट को संचालन की जिम्मेदारी सिर्फ सिद्धांत के पास है। सिद्धांत ने पहले पंचकूला में सर्वे किया। सर्वे से मिले फीडबैक के आधार पर वेबसाइट का निर्माण किया। सिद्धांत ने अपने कारीगरों को कंपनी की टीशर्ट, कैप और एक आईडी कार्ड भी दिया है।

स्टार्टअप के लिए पांच टिप्स
1.कोई भी काम शुरू करने से पहले बहुत सोचते हैं। सोचने के बजाए काम शुरू करें।
2.हर काम के लिए सकारात्मक सोचना बहुत जरूरी है।
3.खुद को विकसित करने पर जरूर ध्यान दें। रोजाना अपने में कुछ निखार लाएं
4. काम के प्रति समर्पित रहें। जब तक सफलता न मिले काम के बारे में सोचें
5.अगर सक्सेस नहीं मिल रही है तो नया रास्ता चुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed