फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   msme special, panchkula industrialist vijay kumar makhria profile

5 लाख में ट्रैक्टर पार्ट्स की फैकट्री लगाई और नाम कमाया

Mon, 21 Dec 2015 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 21 Dec 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
msme special, panchkula industrialist vijay kumar makhria profile

पढ़ाई पूरी करने के बाद पंचकूला आ गए। इसके बाद 5 लाख रुपये से ट्रैक्टर पार्ट्स की फैकट्री लगाई और एक मुकाम हासिल किया। ये हैं विजय कुमार माखरिया। हारवे मेटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी विजय कुमार अब पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में ट्रैक्टर के पार्ट्स की सप्लाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने 1978 में अपनी ट्रैक्टर के पार्ट्स की फैक्टरी लगाई थी। पहले काम थोड़ा मंदा रहा, पर मेहनत करते रहे। इसके बाद काम चलने लगा और अब देश के तीन प्रदेशों में विजय ट्रैक्टर्स के पार्ट्स की सप्लाई कर रहे हैं। फिलहाल विजय कुमार की पंचकूला में एक ही यूनिट है। लेकिन काम बेहतर चलता रहा तो जल्द ही दूसरी यूनिट का भी निर्माण करेंगे।
विज्ञापन


पांच लाख रुपये से की थी शुरुआत

विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने 1978 में पांच लाख से फैक्टरी की शुरुआत की थी। वहीं कर्मचारियों की संख्या भी दस से बारह ही थी। रोजाना कई घंटों तक फैक्टरी में काम किया और कर्मचारियों से कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के तीन प्रदेशों में हो रही सप्लाई
विजय कुमार ने बताया कि जब फैक्टरी की शुरुआत की तब पंचकूला में ही ट्रैक्टर के पार्ट्स सप्लाई किया करते थे। इसके बाद काम बढ़ता गया और हरियाणा के काफी क्षेत्रों में सप्लाई शुरू कर दी। हरियाणा में उनके पार्ट्स की क्वालिटी को काफी सराहा गया। जिसके बाद उन्होंने पंजाब और हिमाचल में भी पहचान बना ली और ट्रैक्टर के पार्ट्स की सप्लाई शुरू कर दी।

मैन्युफैक्चरिंग
फ्यूल टैंक
इंजन कोंपोनेंट
डैश बोर्ड

प्रोफाइल
विजय कुमार (एमडी हारवे मैटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड)
उड़ीसा से 1975 में की बीटेक
मेंबर हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज

न्यू कमर्स के लिए टिप्स
मार्केट सर्वे, आर्थिक व्यवहार्यता
आत्मविश्वास, मेहनत, लगन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed