फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   msme special, panchkula industrialist aadarsh bhatia profile

नामी इंडस्ट्री के जीएम थे, छोड़कर बन गए इंडस्ट्रियलिस्ट

Sun, 03 Jan 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 03 Jan 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
msme special, panchkula industrialist aadarsh bhatia profile

चेतक स्कूटर पर चंडीगढ़ से परवाणू तक का सफर काटते समय आदर्श भाटिया को यह नहीं मालूम था कि कभी अपनी भी कोई इंडस्ट्री होगी। एकदम से बदलाव आया और खुद की फार्मास्युटिकल फायल इंडस्ट्री लगा दी। आदर्श भाटिया ने साल 2005 में फार्मा इंडस्ट्री के लिए फायल बनाने की अपनी इंडस्ट्री शुरू की।

विज्ञापन


आदर्श भाटिया ने बताया कि उन्होंने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में 1995 में पैकेजिंग इंडस्ट्री में काम शुरू किया। फिर वर्ष 2002  में परवाणू की एक पैकेजिंग इंडस्ट्री में जीएम के पद पर काम किया। वर्ष 2005 में आशना इंटरप्राइजेज के नाम से अपनी इंडस्ट्री लगाई। बस यहीं से चेंज आया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री नई थी, उनका अनुभव काफी था। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग की और उनकी इंडस्ट्री के क्लाइंट बनना शुरू हो गए। उन्होंने कहा किसी भी इंडस्ट्री में चैलेंज तो होते हैं ही लेकिन चैलेंज को फेस करना ही सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमको हमेशा चौकस रहना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई का साथ भी मिला
आदर्श भाटिया ने बताया कि जब  उन्होंने इंडस्ट्री लगाई तो भाईयों का साथ खूब मिला। उन्होंने कहा कि भाई  मंदीप भाटिया इंडस्ट्री में उनके साथ आ गए। भाई के आने से उनकी मार्केटिंग  तो बढ़ी ही साथ ही कई अन्य लाभ भी इंडस्ट्री को हुए।

 
बेटी ने बदल दी किस्मत
आदर्श  भाटिया ने कहा कि उनकी बेटी के जन्म के बाद उनकी लाइफ एकदम बदल गई।  उन्होंने बताया कि पहले वह परवाणू में जॉब करते थे और स्कूटर से चलते थे।  उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि अपनी इंडस्ट्री लगाएंगे। बेटी आशना के  जन्म के बाद एकदम से बदलाव आया और सारा कुछ चेंज हो गया।
 
आदर्श भाटिया, पंचकूला इंडस्ट्री
स्कूलिंग-मानव मंगल स्कूल
12वीं -गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-27
 जीएम-परवाणू पैकेजिंग इंडस्ट्री
 
मदीप भाटिया
स्कूलिंग-मानव मंगल स्कूल
12वीं-गवर्नमेंट माडल स्कूल सेक्टर-35
ग्रेजुएशन-यूनिवर्सिटी से कारेंसपांडेंस
 
युवाओं के लिए टिप्स
1-इंडस्ट्री लगाने के लिए खुद की जानकारी जरूरी।
2-उपभोक्ता सबसे महत्वपूर्ण हैं, उनका ध्यान रखें।
3-इंडस्ट्री लगाने के पहले अपना बजट बना लीजिए।
4-इंडस्ट्री चाहे कोई भी हो, मार्केटिंग सबसे जरूरी है।
5-टैक्स और अन्य करों के बारे में जानकारी जरूरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed