फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   msme haryana, panchkula industrialist mohit gupta story

इनके बनाए साइंटिफिक इंस्ट्यूमेंट्स देश भर में निर्यात होते हैं

Thu, 21 Jan 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 21 Jan 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
msme haryana, panchkula industrialist mohit gupta story

एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद छोटे भाई के साथ थोड़ी सी पूंजी के साथ साइंटिफिक इंस्ट्यूमेंट की फैक्टरी पंचकूला में लगाई। छोटे भाई इस क्षेत्र में जानकारी रखते थे। ऐसे में धीरे-धीरे उन्होंने एक के बाद एक साइंटिफिक इंस्ट्यूमेंट डेवलप किए।

विज्ञापन


बेटे के कंप्यूटर बेस्ट इंस्ट्यूमेंट्स बनाने के बाद न केवल उनका बिजनेस बढ़ा बल्कि डिमांड भी बढ़ी और विदेशों में एक्सपोर्ट भी किया। यह है इन्वायरमेंट एंड साइंटिफिक इंस्ट्यूमेंट के पार्टनर सतदेव गुप्ता, वीके गुप्ता और चीफ एग्जीक्यूटिव मोहित गुप्ता के उद्यमी बनने की कहानी।
विज्ञापन


रिटायरमेंट के बाद बिजनेस में आए दोनों भाई
सतदेव गुप्ता ने बताया कि पढ़ाई के बाद वे एयरफोर्स में भर्ती हुए। एक साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद बतौर पायलट अफसर बने और 1988 में ग्रुप कैप्टन रिटायर हुए। इस दौरान छोटे भाई सीएसआईओ चंडीगढ़ में जूनियर साइंटिस्ट काम कर रहे थे और उन्होंने काफी रिसर्च के बाद पहला पीएच मीटर भी तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतौर सीनियर साइंटिस्ट रिटारयमेंट लेने के बाद वीके गुप्ता ने बड़े भाई के साथ पंचकूला में छोटी सी पूंजी के साथ साइंटिफिक इंस्ट्यूमेंट बनाने का काम शुरू किया।

पीएच मीटर बनाने से की शुरुआत
वीके गुप्ता ने बताया कि शुरुआती दौर में उन्होंने ब्लड टेस्ट के काम आने वाले पीएच मीटर बनाने शुरू किए। पंचकूला में अकेली उनकी कंपनी थी, जो साइंटिफिक इंस्ट्यूमेंट बनाती थी। इसके बाद धीरे धीरे उन्होंने बड़े भाई के सहयोग से कोलोरीमीटर, होमोग्लोबिन मीटर, स्पैक्ट्रो फोटोमीटर सहित कई और साइंटिफिक इंस्ट्यूमेंट्स बनाए। पंचकूला में लीड करने और क्वालिटी पर फोकस रखकर इंस्ट्यूमेंट्स बनाने की वजह से उनका बिजनेस बढ़ने लगा।

कंप्यूटर बेस्ट इंस्ट्यूमेंट्स भी बनाने शुरू किए
सतदेव गुप्ता ने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बेटे मोहित गुप्ता ने 1993 में बिजनेस ज्वाइन कर लिया। उन्होंने बताया कि शुरू में फैक्ट्री में हाथ के जरिए ही साइंटिफिक इंस्ट्यूमेंट्स बनाए जाते थे, लेकिन उनके बेटे ने बिजनेस ज्वाइन करने के कुछ समय बाद कंप्यूटर बेस्ट इंस्ट्यूमेंट्स बनाने शुरू किए। जिससे न केवल उनके काम में तेजी आई बल्कि बिजनेस में रफ्तार भी पकड़ी।

इन जगहों से है डिमांड

गुप्ता ने बताया कि इन्वायरमेंट एंड साइंटिफिक इंस्ट्यूमेंट की पूरे देश से उनके यहां डिमांड हैं। उन्होंने बताया कि डीलर्स की मदद से वे फार्मा इंडस्ट्री, मैकेनिकल इंडस्ट्री, कैमिकल इंडस्ट्री और पेंट इंडस्ट्री के साथ साथ इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज, यूनिवर्सिटीज,  को साइंटिफिक इंस्ट्यूमेंट सप्लाई कर रहे हैं।


विदेशों में भी कर रहे हैं एक्सपोर्ट
सतदेव गुप्ता ने बताया कि भारत के अलावा विदेशों में भी उनकी कंपनी साइंटिफिक इंस्ट्यूमेंट एक्पोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा तैयार साइंटिफिक इंस्ट्यूटमेंट इंग्लैंड, दुबई, चाइना, साउथ अरेबिया और बांग्लादेश सहित और देशों में भी एक्सपोर्ट किया जा रहा है।

ये करते हैं मैन्युफैक्चरिंग
- डिजिटल पीएच मीटर्स
- माइक्रो प्रोसेसर मीटर्स
- कोलोरीमीटर
- स्पैक्ट्रो फोटोमीटर
- होमोग्लोबिन मीटर
- फ्लेम फोटोमीटर्स
- विजिबल स्पैक्ट्रो फोटोमीटर्स
- यूवी-विजिबल स्पैक्ट्रो फोटोमीटर्स
- ऑटो केएफ टिट्रीमीटर्स
- डिओ मीटर्स
- डिस सेल्यूशन टेस्ट अपरेटर्स
- बल्क डेंसिटी अपरेटर्स
- वाटर एंड सोएल एनालिसिस किट

यहां लगा दी दो यूनिट
- पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो (1990)
- पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो (2000)

रोजगार- 30 से 40 कर्मचारी
प्रोफाइल
सतदेव गुप्ता, पार्टनर
कंपनी- इन्वायरमेंट एंड साइंटिफिक इंस्ट्यूमेंट

स्कूलिंग- आर्य हाई स्कूल, फगवाड़ा (1951)
ग्रेजुएशन- पंजाब यूनिवर्सिटी, जालंधर (1956)

प्रोफाइल
वीके गुप्ता, पार्टनर
स्कूलिंग- आर्य हाई स्कूल, फगवाड़ा (1963)
मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग- पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ (1982)
सदस्य- पंचकूला इंडस्ट्री एसोसिएशन, पंचकूला।

प्रोफाइल
मोहित गुप्ता, चीफ एग्जीक्यूटिव
स्कूलिंग- सेंट्रल स्कूल, दिल्ली (1988)
इंजीनियरिंग- पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला (1992)
वर्ष 1993 में पिता के साथ बिजनेस में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed