MSG रिलीज, दादुवाल और दिग्विजय गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम की फिल्म एमएसजी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बलजीत दादुवाल और दिग्विजय चौटाला को गिरफ्तार कर लिया है।
फिल्म के विरोध में इनेलो और छात्र संगठन इनसो ने सैकड़ों वर्करों के साथ सिरसा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व दिग्विजय चौटाला ने किया। मामला बढ़ता देख दिग्विजय चौटाला और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया।
इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने msg के बहाने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार डेरे के अंदर से चलती है, न कि चंडीगढ़ से।
फिल्म नहीं चलने देने की चेतावनी
गौरतलब है कि बीते दिन पहले इनेलो और छात्र संगठन इनसो ने फिल्म नहीं चलने देने की चेतावनी दी थी। वहीं, इनसो प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आरपार की लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा है। संगठन ने सभी इकाइयों को फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देने संबंधित दिशा निर्देश जारी किए हैं।
उधर, सिरसा में सिख संगठनों ने फिल्म का डटकर विरोध किए जाने और स्थिति बिगड़ने की चेतावनी दी हुई है। पंथक लहर के प्रमुख एवं सिख धर्म प्रचाकर संत बलजीत सिंह दादूवाला और उनके समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
संत दादूवाला ने को डबवाली में आयोजित संत समागम में भाग लेकर यहां पहुंची हजारों साध संगत को संबोधित किया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिले में ऐलनाबाद, सिरसा, रानियां, डबवाली, चोरमार, कालांवाली व डबवाली में सिख डेरा मुखी का पुतला जलाकर विरोध कर सकते हैं।
डबवाली और कालांवाली काफी संवेदनशील
सिखों की ज्यादा संख्या डबवाली और कालांवली विधानसभा क्षेत्र में काफी अधिक है। इसके के चलते उक्त दोनों विस क्षेत्रों के गांवों और शहर कालांवाली और मंडी डबवाली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टकराव के आसार अन्य क्षेत्रों से अधिक हैं। पहले भी डेरा डबवाली और कालांवाली में डेरा प्रेमियों और सिखों के बीच काफी हिंसा हो चुकी है।
डबवाली में हुई हिंसा में एक सिख की मौत हो गई थी जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए और जिला प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा था। इसलिए डबवाली और कालांवाली काफी संवेदनशील मानें जा रहे हैं। यहां पर पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त पर लगा दी गई है।