{"_id":"e97d3d5436dc5850f13ff82003062337","slug":"msg-may-release-on-20-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MSG पर संशय बरकार, 20 को रिलीज के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MSG पर संशय बरकार, 20 को रिलीज के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी ‘दी मैसेंजर ऑफ गॉड’ 20 जनवरी को रिलीज हो सकती है। फिलहाल सेंसर बोर्ड के ट्रिब्यूनल से फिल्म की रिलीजिंग का प्रमाण पत्र नही मिला है।
विज्ञापन
उधर फिल्म पर हरियाणा में रोक लगाने को लेकर सोमवार सुबह तीन प्रदेशों से हजारों सिख सिरसा पहुंचकर रोष प्रदर्शन करेंगे। सिखों के प्रदर्शन के चलते जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। डेरा प्रेमियों में भी फिल्म के पोस्टर फाड़े जाने की घटना के बाद बेहद रोष है। इससे सिखों के रोष मार्च के दौरान डेरा प्रेमियों के साथ टकराव होने के आसार हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पंथक सेवा लहर एंव सिख धर्म प्रचारक संत बलजीत दादूवाल ने हरियाणा सरकार से एमएसजी ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ पर रोक लगाने की मांग को लेकर सिरसा में 19 जनवरी को रोष प्रदर्शन निकालने की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन
संत दादूवाल ने बताया कि पंजाब सरकार ने डेरा मुखी की फिल्म पर रोक लगा दी है और हरियाणा सरकार को भी फिल्म पर रोक लगानी होगी।