फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mportant committee made in haryana bjp

भाजपा में गठित महत्वपूर्ण कमेटियों में कौन, कौन?

Mon, 23 Jun 2014 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Jun 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
mportant committee made in haryana bjp

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कुछ महत्वपूर्ण कमेटियों का गठन किया है। जिनकी आने वाले समय में अहम भूमिका रहेगी।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने बताया कि प्रथम पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है जो नए लोगों को भाजपा में शामिल करने का सुझाव प्रदेशाध्यक्ष को देगी।

विज्ञापन

अनिल विज की अध्यक्षता में एक 11 सदस्यों की समिति

mportant committee made in haryana bjp
उसके बाद ही किसी भी नेता या प्रमुख राजनैतिक कार्यकर्ता को भाजपा में शामिल किया जाएगा। इस कमेटी में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सांसद रतनलाल कटारिया, पूर्व पदेश अध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, पूर्व अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल  व सुरेश भट्ट प्रदेश महामंत्री (संगठन) को शामिल किया गया है। यादव के अनुसार रामबिलास ने कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने के लिए विधायक दल के नेता अनिल विज की अध्यक्षता में एक 11 सदस्यों की समिति बनाई है।
विज्ञापन

कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कल

mportant committee made in haryana bjp

जिसमें अनिल विज, नेता विधायक दल-समिति अध्यक्ष, वीरकुमार यादव, प्रदेश प्रवक्ता, सचिव, राजीव जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतभूषण भारती, प्रदेश संयोजक चुनाव प्रबंधन, ऋषिप्रकाश शर्मा, प्रभारी-मोर्चा एवं प्रकोष्ठ, श्रीमती प्रतिभा सुमन प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा, दीपक मनचंदा, प्रदेश संयोजक अधिवक्ता प्रकोष्ठ, डॉ. योगेश बिदानी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, रेखा शर्मा, प्रदेश संयोजक कम्युनिकेशन प्रकोष्ठ, कृष्ण बेदी, प्रदेशाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा तथा प्रो. वीरेंद्र चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी समिति के सदस्य होगे। इस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कल 24 जून को सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय पंचकूला में रखी गई है।

हरियाणा भाजपा के लिए गर्व की बात है कि पहली बार जीत  दर्ज कराने वाले संासदों का प्रशिक्षण वर्ग सूरजकुंड (फरीदाबाद) में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed