फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Varun Chaudhary resigns from assembly membership

Chandigarh News: सांसद वरुण चौधरी ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Sun, 16 Jun 2024 03:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
MP Varun Chaudhary resigns from assembly membership

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद वरुण चौधरी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे शनिवार को स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के घर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लेकर अपना इस्तीफा सौंपा। वरुण चौधरी अंबाला की मुलाना विधानसभा सीट से 2019 में विधायक चुने गए थे। इस दौरान हरियाणा विधानसभा की ओर से उन्हें बेस्ट विधायक का अवाॅर्ड भी मिला। लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया को 49 हजार से ज्यादा मतों से मात दी। नियमानुसार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें 14 दिन के भीतर विधानसभा से इस्तीफा देना था। उनके इस्तीफे के बाद फिलहाल मुलाना सीट पर उपचुनाव नहीं होगा, क्योंकि चार महीने बाद अक्तूबर में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। उनके इस्तीफे के बाद विधानसभा में सदस्यों की 87 ही रहेगी। दरअसल लोकसभा चुनाव के साथ हुए करनाल उपचुनाव में सीएम नायब सिंह सैनी जीतकर भी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed