{"_id":"5c657f89bdec22738633224c","slug":"mp-ravneet-singh-bittu-angry-on-accused-of-misdeed-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना दुष्कर्मः सांसद बोले- ‘दिल करता है आरोपियों की आंखें निकाल दूं, लेकिन मजबूर हूं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना दुष्कर्मः सांसद बोले- ‘दिल करता है आरोपियों की आंखें निकाल दूं, लेकिन मजबूर हूं’
Fri, 15 Feb 2019 09:11 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सांसद रवनीत बिट्टू गुरुवार को मेयर बलकार संधू को लेकर डीआईजी रणवीर सिंह खटड़ा के दफ्तर पहुंचे और इसेवाल दुष्कर्म के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बिट्टू ने कहा कि मेरा सांसद होने का एक दायरा है, नहीं तो मेरा भी दिल करता है कि दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की आंखें निकाल लूं और उनकी टांगे तोड़ दूं लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं।
विज्ञापन
दरअसल इसेवाल सांसद आदर्श गांव योजना के तहत बिट्टू ने गोद ले रखा है। हालांकि लगभग पांच साल बीत जाने पर भी गांव में कुछ खास काम तो नहीं हो सका लेकिन उसी गांव में दुष्कर्म होने की खबर ने सांसद को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन
गांव इसेवाल के लोगों का कहना था कि वह सांसद रवनीत बिट्टू को कई बार कह चुके थे कि इस एरिया में अपराधी घूमते रहते हैं। इसलिए यहां पर पुलिस चौकी बनाई जाए। तब इस बात पर सांसद बिट्टू ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह गांव उन्होंने गोद नहीं लिया था, बल्कि केंद्र सरकार ने उन पर थोपा है। अब वह पुलिस अधिकारियों को उक्त एरिया में पुलिस चौकी बनाने के लिए या फिर पेट्रोलिग बढ़ाने के लिए कह रहे हैं। साथ ही मामले को तेजी के साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की भी बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद अब पुलिस जागी
गांव इसेवाल में दुष्कर्म की घटना के बाद अब पुलिस जागी है। अब इस एरिया में पुलिस की तरफ से एहतियात के तौर पर कुछ कदम उठाए जा रहे है। डीआईजी रणवीर सिंह खटड़ा के अनुसार इसेवाल के पास अब पक्के तौर पर पुलिस का एक नाका लगाया जाएगा। वहीं इसेवाल के पास माइक्रो हेडल पर लाइट्स का प्रबंध भी किया जा रहा है। इसके अलावा इसी हेडल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।