फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Manish Tiwari announced a grant of Rs 10 lakh for the sports ground.

Chandigarh News: खेल मैदान के लिए 10 लाख की ग्रांट देने का सांसद मनीष तिवारी ने किया एलान

Sat, 25 Oct 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
MP Manish Tiwari announced a grant of Rs 10 lakh for the sports ground.
मनीमाजरा। मनीमाजरा में शुक्रवार शाम नगर निगम के सब ऑफिस के पास आयोजित छठे कुश्ती दंगल मुकाबले में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने शिरकत की। उन्होंने मनीमाजरा के खेल मैदान के विकास के लिए 10 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने भी विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि वे दूसरी बार इस दंगल में शामिल हो रहे हैं। पिछली बार भी उन्होंने अपने सांसद कोटे से इसी मैदान के लिए 10 लाख रुपये की ग्रांट दी थी। उन्होंने कहा कि यह मैदान अब नगर निगम के अधीन है और यहां मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की योजना है लेकिन जब तक नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं होता, तब तक इस मैदान को बच्चों के खेल-कूद और अभ्यास के लिए सुरक्षित और विकसित रखना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नगर निगम के साथ मिलकर मैदान को और बेहतर बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि छिंज कमेटी का यह प्रयास न सिर्फ खेल को बढ़ावा देता है बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा खेल, संस्कृति और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता देती रही है। कार्यक्रम के दौरान छिंज कमेटी के प्रधान अवतार सिंह ढिल्लों, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर सुरजीत ढिल्लों और कमेटी के अन्य सदस्यों ने सांसद मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन दिवान, पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, प्रदेश सचिव के.आर. महाजन, एसएस परवाना, अमन सालेच, अशोक कुमार, कुलबीर सैनी और हरीश कुमार का भी मंच पर सम्मान किया गया।


देश के नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम
दंगल रात 8 बजे तक चला। इसमें मिज्जी ईरानी, त्रिपाल फगवाड़ा, भूम्पिंदर अजनाला और विशाल केंद्र जैसे प्रसिद्ध पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया।
आयोजन के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया। कार्यक्रम में छिंज कमेटी के सदस्य हरजीत सिंह खट्टरा, लंबरदार मनजीत सिंह बावा, सरबजीत सिंह सरबा, रणदीप राणा, रविंद्र मान, बलदेव ढिल्लों, तेजा जेलदार, सतवंत ढिल्लों, कृष्ण बलदेव और हरीश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed