फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mp kirron kher, mayor arun sood, minister arun jaitely, chandigarh news, union budget news

सांसद-मेयर ने बजट मांगा, जेटली बोले- आय साधन बढ़ाओ

Wed, 09 Mar 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Mar 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
mp kirron kher, mayor arun sood, minister arun jaitely, chandigarh news, union budget news
अरुण जेटली - फोटो : फाइल फोटो
सांसद किरण खेर और मेयर अरुण सूद ने चंडीगढ़ के लिए बजट मांगा तो बदले में वित्तमंत्री जेटली ने आय के साधन बढ़ाने की सलाह दे दी। दोनों ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। इस दौरान सांसद और मेयर ने वित्त मंत्री से नए वित्तीय वर्ष के लिए शहर को कम बजट मिलने की बात कही। दोनों ने जेटली से अधिक बजट देने की मांग की।
विज्ञापन


इस पर वित्त मंत्री ने मेयर को नसीहत दी कि वह नगर निगम की आय के साधन बढ़ाएं। जेटली ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम की सालाना कमाई 150 करोड़ है, जो बहुत कम है। साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस बार अधिक बजट दिया गया है। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने मेयर से कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने पिछला बजट भी पूरी तरह से प्रयोग नहीं किया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से कोई प्लानिंग नहीं की गई। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ में बेहतर मूलभूत सुविधाएं हैं, ऐसे में यहां पर आय के साधन बढ़ने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान मेयर अरुण सूद ने जेटली के समक्ष दूसरे राज्यों से आने वाले कॉमर्शियल वाहनों पर एंट्री टैक्स लागू करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर वित्त मंत्री ने हरी झंडी दे दी। मेयर ने वित्त मंत्री को पेड पार्किंग स्थल पर कंपनियों द्वारा विज्ञापन लगाने को मंजूरी देने और कंपनियों द्वारा पार्किंग संचालन का प्रस्ताव रखा।

कजौली वाटर वर्क्स के लिए मांगा 250 करोड़
मेयर अरुण सूद ने कजौली वाटर वर्क्स के दो नए फेज पर खर्च होने वाली 250 करोड़ की राशि की भी मांग की, इस पर वित्त मंत्री की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। वित्त मंत्री ने कहा, देखते हैं।

634 के बदले दिए 700 करोड़
वित्त मंत्री की ओर से सांसद और मेयर को बताया गया कि पिछले साल प्लान बजट में 634 करोड़ शहर को मिले थे, इसके बदले इस बार 700 करोड़ दिए गए हैं। ऐसे में 66 करोड़ ज्यादा पास किया गया है। जबकि नगर निगम को बीते साल 74 करोड़ मिला था, इस बार 84 करोड़ दिया गया है। बीते साल निगम का 102.45 करोड़ का बजट पास किया गया था, लेकिन निगम की प्लान बजट में से 36.65 करोड़ रुपये काट लिए गए थे।


स्वास्थ्य और पेट्रोलियम मंत्री से मिले मेयर
मेयर वित्त मंत्री के बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मिले। प्रधान ने मेयर को बताया कि वह अगले माह चंडीगढ़ आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed