फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mp kirron kher, affordable housing scheme, ut guest house, housing scheme, chandigarh

शहर के लोगों को 10 से 20 लाख में मिलेगे दो बेडरूम सेट: किरण खेर

Sat, 11 Jun 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 11 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
mp kirron kher, affordable housing scheme, ut guest house, housing scheme, chandigarh
किरण खेर, सांसद - फोटो : ‌file photo
शहर में अब 10 से 20 लाख की लागत में दो बेडरूम का घर मिलने की उम्मीद है। 2017 में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड लोगों के लिए अर्फोडेबल हाउसिंग स्कीम लांच करेगा। 
विज्ञापन

शहर की सांसद और अभिनेत्री किरण खेर ने शनिवार को यूटी गेस्ट हाउस में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में आम लोगों के लिए घर खरीद पाना किसी सपने से कम नहीं है। लेकिन यूटी प्रशासन अब लोगों के लिए उनकी जेब के हिसाब से हाउसिंग स्कीम लांच करेगा। सीएचबी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। 2017 तक हाउसिंग स्कीम लांच कर दी जाएगी। सांसद ने कहा कि इकोनॉमिक वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) कैटेगरी के तहत लोअर इनकम ग्रुप (एलआईजी) में लोगों को 10 लाख और लो इनकम ग्रुप में 20 लाख की कीमत पर दो बेडरूम मिलेंगे। 
विज्ञापन


खेर ने कहा कि जनरल पब्लिक के लिए भी नई हाउसिंग स्कीम पर काफी तेजी से काम हो रहा है। इस मामले को जल्द ही केंद्र सरकार के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यूटी प्रशासन से 4 हजार कर्मचारियों के लिए कई साल पहले निकाली गई हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट दिलाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि प्राइम मिनिस्टर रिलीफ फंड से शहर के लिए 21 लाख 62 हजार की राशि शहर में मेडिकल मदद के लिए मिली है। शहर के प्राइवेट स्कूलों में फीस को लेकर मनमानी का मामला भी उन्होंने प्रमुखता से यूटी प्रशासन के अधिकारियों के सामने रखा। 

एक महीने में बनवा दिया स्मार्ट सिटी

mp kirron kher, affordable housing scheme, ut guest house, housing scheme, chandigarh
जेपनीज गार्डन के दूसरे फेज के उद्घाटन समारोह में पहुंची सांसद खेर।
चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी लिस्ट में शामिल करने का श्रेय भी किरण खेर ने लिया। प्रेस वार्ता में खेर ने कहा कि एक महीने पहले उन्होंने कहा था कि चंडीगढ़ फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी में शामिल होगा और उसे कर दिखाया।

उन्होंने कहा कि अन्य रुके प्रोजेक्ट को यूटी प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठ कर पूरा कराया जाएगा। खेर ने कहा कि केंद्र सरकार को ट्रिब्यून चौक पर फ्लाइओवर बनवाने की चिट्ठी लिखे जाने के 24 घंटे के भीतर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फ्लाइओवर बनाने को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। 
मोदी आएंगे रिहैबिलिटेशन के 4960 मकान देने 
किरण खेर ने बताया कि शहर को कालोनी मुक्त बनाने की कोशिश की जा रही है। रिहैबिलिटेशन स्कीम के तहत मलोया में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत 4960 मकान तैयार किए जा रहे हैं। इन मकानों की चाबी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी साल चंडीगढ़ आएंगे। भविष्य में ओर भी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के करीब 20 हजार मकान तैयार किए जाएंगे। 

बिजली कटों से मिलेगी निजात 
सांसद ने कहा कि आबादी बढ़ने के कारण शहर के कई सेक्टर-17,22,34 में बिजली की कमी हो रही है। बिजली का लोड बढ़ाने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के पास प्रपोजल भेजा गया है। शहर में 850 किलोमीटर लंबे बिजली की अंडर ग्राउंड वायरिंग की जाएगी। शहर के ट्रांफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि जल्द ही यूटी प्रशासन में 350 स्थायी कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed