फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Kiran raised questions on former Jammu Governor Satyapal Malik

Chandigarh News: जम्मू के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर सांसद किरण ने उठाए सवाल

Mon, 01 May 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
MP Kiran raised questions on former Jammu Governor Satyapal Malik
चंडीगढ़। पुलवामा हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की तरफ से हाल में दिए बयान पर शहर की सांसद किरण खेर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मलिक ने यह बात अपने कार्यकाल के दौरान क्यों नहीं कही। सांसद खेर रविवार को सेक्टर-26 के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (निट्टर) में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। सत्यपाल मलिक के पुलवामा हमले को लेकर दिए गए बयान के सवाल पर सांसद किरण खेर ने कहा कि एक बार राज्यपाल बनने पर बड़े खुश हो जाते हैं और कुर्सी से उतरने के बाद ऐसी बातें करते हैं। सरकार की पार्टी होने के नाते एक राज्यपाल को अपने कार्यकाल के बारे में जनता के बीच चर्चा नहीं करनी चाहिए। खेर ने कहा कि वह ज्यादा साफ थे तो तब क्यों नहीं बोले। उन्होंने सलाह दी कि व्यक्ति को अपनी कुर्सी की मर्यादा रखनी चाहिए। सरकार के राज सरकार तक ही रहने चाहिए। अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद इन बातों को करने का कोई मोल नहीं। इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री के मीडिया से रूबरू न होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मीडिया को टेढ़े-मेढ़े सवाल पूछने की आदत है। आखिर है वह हमेशा नेगेटिव चीजें क्यों दिखाते हैं। कभी किसी की सराहना क्यों नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed