फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Kiran Kher Busy in Shooting, Advisory Council Meeting Canceled

शूटिंग में बिजी किरण खेर, बताओ कैसे होगी बैठक?

Sat, 14 Jun 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Jun 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
MP Kiran Kher Busy in Shooting, Advisory Council Meeting Canceled

यूटी के प्रशासक की सलाहकार समिति की 16 जून को होने वाली सातवीं बैठक स्थगित हो गई है। बैठक की अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सांसद किरण खेर के शहर में मौजूद न होने और बैठक का एजेंडा तैयार न होने के कारण बैठक को स्थगित किया गया है।

अब यह बैठक इस माह के अंत में हो सकती है। गौरतलब है कि सांसद किरण खेर मुंबई में शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को 16 जून को शहर में उपलब्ध न होने की जानकारी पहले ही दे दी थी।


खेर ने चंडीगढ़ से भाजपा का उम्मीदवार घोषित होने से पहले शूटिंग की डेट्स दी हुई थीं। अब किरण के 25 जून के बाद चंडीगढ़ आने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ का सांसद सलाहकार समिति का पदेन सदस्य होता है। नवंबर, 2013 में सलाहकार समिति का गठन हुआ था। प्रशासन के सूत्रों के अनुसार इस बैठक में चंडीगढ़ के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर चर्चा होगी। इसमें समिति के सदस्यों के सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को होनी थी समिति की सातवीं मीटिंग
हमें प्रशासन द्वारा सूचना दी गई कि बैठक 16 जून को होगी। एक सप्ताह पहले एजेंडा दिया जाना था लेकिन बैठक के तीन दिन पहले तक यह नहीं भेजा गया।
- सत्यपाल जैन, सलाहकार समिति के सदस्य और पूर्व सांसद

सदस्यों को एजेंडा समय से भेजना चाहिए था।
- संजय टंडन, भाजपा के चंडीगढ़ अध्यक्ष और समिति के सदस्य

अगर एजेंडा समय पर मिल जाता है तो सदस्य होमवर्क करके बैठक में आ सकते हैं।
- चरंजीव सिंह, समिति के एक अन्य सदस्य और चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed