जंजीरों में बंधी युवती की कहानी आई सामने तो मिलने पहुंचे सांसद औजली, कह दी बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की लत के कारण जंजीरों से बांधी युवती से मिलने सांसद गुरजीत औजला उसके घर पहुंचे। इस युवती को देखकर औजला कुछ पल तो स्तब्ध रह गए। बेड पर बैठी इस युवती के पांव जंजीरों से बंधे हुए थे। जंजीर का दूसरा हिस्सा साथ में पड़े दूसरे बेड के अंतिम छोर के साथ बांधा गया थ। युवती ने औजला को बताया कि वह चंडीगढ़ में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।
उसके साथ अन्य लड़कियां भी काम सीख रही थी। वे सभी बड़े घरों से थीं और ड्रग का सेवन करती थी। वह भी कुछ निजी दिक्कतों के कारण तनाव में थी। साथ काम करने वाली इन लड़कियों ने उसे सलाह दी कि यदि तनाव मुक्त होना चाहती हो तो ड्रग की एक डोज लेना शुरू कर दो। इसके बाद उसने ड्रग लेना शुरू कर दिया।
Woman who chained drug-addict daughter to bed: I admitted my daughter to a Govt-run de-addiction centre 3 times, but they used to release her in 4-5 days. How can a drug addict be cured in 4-5 days? I even implored doctors to admit my daughter till she was cured, but to no avail https://t.co/tXvsTxRgSi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 27, 2019
धीरे-धीरे उसकी डोज बढ़ती गई और वह नशे की आदी हो गई। युवती ने बताया कि उसने कई बार पुलिस स्टेशन जाकर नशे की सप्लाई करने वालों की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने कभी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। युवती की बातें सुनने के बाद सांसद औजला ने कहा कि इस युवती को बीते दस साल से नशे की लत लगी है।
इससे साफ है कि इस पूरे मामले में पुलिस की मिलीभगत है। नीचे से ऊपर तक पूरी व्यवस्था बिगड़ चुकी है। इस युवती ने बताया है कि नशा सरेआम बिक रहा है। पुलिस अभी तक नशे की सप्लाई लाइन ढूंढ नहीं सकी है। इस लकड़ी की व्यथा सुनकर मैं स्तब्ध हूं।
नशे के कारण नौजवान युवक-युवतियां अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। अभिभावक बच्चों को जंजीरों में बांधने के लिए मजबूर हैं। पूरा मामला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ध्यान में लाया जाएगा। जिस इलाके में एक युवती को नशा सरेआम मिलता रहा है, उस इलाके की पुलिस को भी जिम्मेदार माना जाएगा। जब तक उस पुलिस अधिकारी को जिम्मेदार नहीं बनाया जाता, तब तक नशा नहीं रुक सकता। सीएम को इसकी जानकारी दूंगा।