फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Deepender Hooda got corona infected

बढ़ेगी सख्ती: बिना मास्क और टीकाकरण के मिले तो 500 से 5000 तक का जुर्माना, मुख्यमंत्री ने बुलाई समीक्षा बैठक

Sun, 02 Jan 2022 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 12:27 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं।  प्रदेश में शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
MP Deepender Hooda got corona infected
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा में तेजी से बढ़ रहे कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। पांच शहरों में दुकानें बंद करने को लेकर दुकानदारों के विरोध के बावजूद सरकार ने मास्क और टीका नहीं लगाने वालों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी डीसी को आदेश दिए हैं कि बस स्टैंड, लघु सचिवालय, मॉल, जिम और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रखें और बिना वैक्सीन डोज लगवाए लोगों का प्रवेश रोकें। 

विज्ञापन


अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन करता नहीं मिला तो व्यक्तिगत पर 500 और संस्था पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी डीसी को नाइट मूवमेंट प्रतिबंध का भी सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना को लेकर उच्चस्तरीय अधिकारियों समेत प्रदेश के सभी डीसी के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे जिलों में ऑक्सीजन प्लांट, अस्पताल एवं आवश्यक उपकरण एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त अपने जिलों की लोकल लेवल कमेटियों को भी सर्तक रखें। जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी वर्कर और शिक्षा विभाग की भी सेवाएं ली जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश यात्रा करके आने वाले यात्रियों पर पूरी निगरानी रखी जाए, जब तक यह सुनिश्चित न हो, कि उनमें किसी भी तरह के कोविड संबंधी लक्षण नहीं हों। टेस्टिंग की रिपोर्ट आने तक उन्हें होम आइसोलेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप के शहरों की रोजाना हो समीक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत व अंबाला में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए इन जिलों को ए ग्रुप में रखा गया है। इन जिलों में अधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने उपायुक्तों को प्रतिदिन कोरोना केसों की समीक्षा करने को भी कहा।

हरियाणा सरकार कोरोना की तीसरी लहर की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। जिलों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है और उसी हिसाब से रणनीति तैयार की जा रही है। संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात जरूरी है। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। -मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा

दीपेंद्र फिर कोविड संक्रमित

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा फिर कोविड संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था, जिसमें वह संक्रमित निकले। उन्होंने बीते दिनों संपर्क में आये सभी लोगों से कोविड टेस्ट कराने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed