फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Bhagwant Mann claims senior leader offered him money and Cabinet berth to leave AAP

भगवंत मान का बड़ा दावा: वरिष्ठ भाजपा नेता ने पैसे व मोदी कैबिनेट में मंत्री पद का ऑफर दिया, आप को छोड़ने की रखी शर्त

Sun, 05 Dec 2021 06:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Dec 2021 06:30 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने दावा किया है कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने फोन के माध्यम से उनसे संपर्क किया। आम आदमी पार्टी को छोड़ने के बदले पैसे और मोदी कैबिनेट में मंत्री पद ऑफर किया लेकिन भगवंत मान ने इसे ठुकरा दिया।

विज्ञापन
MP Bhagwant Mann claims senior leader offered him money and Cabinet berth to leave AAP
भगवंत मान। - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने रविवार को सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने उन्हें फोन किया और उनसे पूछा कि वे भाजपा में शामिल होने के लिए क्या लेंगे। उन्हें सीधे तौर पर पैसा और पद दोनों की पेशकश की गई। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर वे एक बार हां कर दें तो उन्हें केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। मनपसंद मंत्रालय भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


मान ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेताओं पर सनसनीखेज खुलासा किया। मान ने कहा कि उन्होंने भाजपा के नेताओं से कहा है कि मैं मिशन पर हूं, कमीशन पर नहीं। मैं भाजपा की कुर्सी अस्वीकार करता हूं। मान ने कहा कि पंजाब के लोग मुझ पर भरोसा करते हैं, इसलिए पर्याप्त पैसा होने के बावजूद भी भाजपा मुझे खरीद नहीं सकती। 
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा पंजाब के लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश कर रही है लेकिन मैं पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के लिए लड़ता रहूंगा। मान ने कहा कि वह आधी रोटी खाकर गुजारा कर सकते हैं लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी और सरकार है जिसने 700 किसानों की हत्या की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर में गाड़ी चढ़वा कर गरीब किसानों को कीड़े की भांति कुचल दिया। किसान आंदोलन की माताओं- बहनों और उनके सगे संबंधियों को गालियां देकर उन्हें गुंडे, पागल, आतंकवादी कहने वाली भाजपा को आप के किसी कार्यकर्ता को भी खरीदने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। भगवंत मान को खरीदने के भ्रम की तो बात ही छोड़ दीजिए।

पंजाब में भाजपा के सारे समझौते रहेंगे नाकाम

कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ भाजपा के समझौते के बारे में भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के नेता इधर-उधर हाथ-पांव मार रहे हैं क्योंकि पंजाब में भाजपा का अपना कुछ भी नहीं है लेकिन शून्य में चाहे कितने ही शून्य और जोड़ दिए जाएं, परिणाम शून्य ही होता है।

भगवंत मान की नौटंकियां सभी जानते हैं। उन्हें आप में तो पूछा नहीं जाता है। वैसे भी उनके पास खरीदने जैसा क्या खास है, जिससे उनके लगाए आरोप सच साबित हों। मान सिर्फ आप में मुख्यमंत्री चेहरा बनना चाहते हैं, इसलिए वह ऐसे मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। - अनिल सरीन, प्रवक्ता, पंजाब भाजपा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed