{"_id":"62eaab352e15041611767beb","slug":"mother-took-poison-with-two-children-police-investigating-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: दो बच्चों के साथ मां ने मौत को लगाया गले, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: दो बच्चों के साथ मां ने मौत को लगाया गले, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Wed, 03 Aug 2022 10:37 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:37 PM IST
सार
एसएचओ हरमीक सिंह ने बताया कि फिलहाल तीनों द्वारा जहरीली चीज निगलने का कारण के बारे में पता नहीं चल सका। वहीं, पुलिस मृतकों के परिजनों के बयान लेने जा रही है। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना डेरा बाबा नानक क्षेत्र के गांव तरपल्ला में बुधवार देर शाम एक मां ने अपने दो बच्चों समेत जहरीला पदार्थ निगल लिया। तीनों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कुलविंदर कौर, बेटा सुखमनप्रीत सिंह (15) और बेटी समरनीन कौर (13) के रूप में हुई है। फिलहाल जहरीला पदार्थ निगलने के कारण के बारे में पता नही चल सका है। डेरा बाबा नानक की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में डेरा बाबा नानक के एसएचओ हरमीक सिंह ने बताया कि बुधवार को केवल सिंह निवासी गांव तरपल्ला जब अपने काम से घर वापस आया तो तो देखा कि उसकी पत्नी कुलविंदर कौर, बेटा सुखमनप्रीत सिंह और बेटी समरनीन बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उसने तीनों तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन तीनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन