{"_id":"5bab0e9a867a557ff129d060","slug":"mother-of-commando-sandeep-singh-participate-in-last-rites-5-year-old-son-give-fire-to-pyre","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने दिया शहीद बेटे को कंधा, 5 साल के बेटे ने किया सैल्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने दिया शहीद बेटे को कंधा, 5 साल के बेटे ने किया सैल्यूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Martyred Commando Sandeep Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना के लांस नायक संदीप सिंह सोमवार को कश्मीर में एक मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। वीरगति पाने से पहले पैरा कमांडो संदीप सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 3 आतंकवादियों को मार गिराया।
पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले संदीप सिंह 4 पैरा कमांडो टीम के साथ तंगधार सेक्टर में सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। एक गोली उनके माथे पर लगी और वे शहीद हो गए। मंगलवार को उनके पैतृक गांव कोटलाखुर्द में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मंगलवार को गुरदासपुर के गांव कोटलाखुर्द में लांस नायक संदीप सिंह की शहादत पर हर आंख नम थी। तिरंगे में लिपटी उनकी पार्थिव देह को मां कुलविंदर कौर ने कंधा दिया। उन्होंने आतंक को पनाह देने वाले पड़ोसी मुल्क को यह संदेश दिया कि हिंदुस्तान की माताओं के कंधों में इतनी ताकत है कि वे अपने शहीद बेटे को कंधा देकर श्मशान ले जा सकती हैं।