फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother left girl under bridge after beating in Jalandhar

नशेड़ी मां की बेरहमी: बच्ची के सिर पर कई बार किया प्रहार, मरी समझ कर भागी, राहगीर ने बचाई जान

Fri, 16 Sep 2022 01:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Sep 2022 01:57 AM IST
सार

मां ने बच्ची के मुंह पर पट्टी बांधी। इसके बाद उसके हाथ-पांव बांध कर डंडे से उसके सिर पर लगातार कई बार प्रहार किया और चली गई। लड़की अर्द्ध बेहोशी की हालत में थी। एक राहगीर ने पानी पिलाकर उसको होश दिलाया।

विज्ञापन
Mother left girl under bridge after beating in Jalandhar
फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब में नशे की आदी सौतेली मां ने चहेडू पुल के नीचे 11 वर्षीय मासूम के हाथ-पांव बांधकर पुल के नीचे छोड़ दिया। इससे पहले उसके सिर पर डंडे से कई वार किए। जब बच्ची बेहोश हो गई तो उसे मरा समझ कर चली गई लेकिन एक राहगीर ने बच्ची की सांस चलती देखी तो उसने उसको पानी पिलाया और पुलिस को बुलाया।  

विज्ञापन


थाना कैंट की पुलिस बच्ची को अपने साथ ले गई है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और क्रूरता दिखाने वाली नशेड़ी मां को हिरासत में ले लिया है। बच्ची का पिता भी नशेड़ी था, जो भाग निकला। बच्ची की मां ने कुछ साल पहले उसके पिता को तलाक दे दिया था लेकिन वह बच्ची को अपने साथ लेकर नहीं गई बल्कि नशेड़ी पिता के पास ही छोड़ गई। 
विज्ञापन


तलाक के बाद बच्ची के पिता ने दूसरी शादी कर ली लेकिन जिससे शादी की वह भी नशे की आदी है। बच्ची की सौतेली मां उसे घर में पसंद नहीं करती है। उसे अक्सर मारती-पीटती रहती है। बुधवार रात जब उसका पिता घर पर नहीं था तो सौतेली मां उसे पिता को ढूंढने के बहाने एक्टिवा पर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसे चहेडू पुल के नीचे ले गई। वहां पर उसने बच्ची के मुंह पर पट्टी बांधी। इसके बाद उसके हाथ-पांव बांध कर डंडे से उसके सिर पर लगातार कई बार प्रहार किया और चली गई। लड़की अर्द्ध बेहोशी की हालत में थी। एक राहगीर ने पानी पिलाकर उसको होश दिलाया। एसीपी कैंट बबनदीप लुबाना के मुताबिक पुलिस जांच कर रही है। लड़की के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed