{"_id":"8b74dc41f34c19d917db5cd98026171e","slug":"mother-father-handover-his-daughter-to-broker","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप ने किया दलाल के हवाले, फिर हुआ रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बाप ने किया दलाल के हवाले, फिर हुआ रेप
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Sat, 29 Mar 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बाप ने बेटी को दलालों के हवाले किया। दलालों ने उसे दो युवकों के हवाले किया और फिर उससे दुराचार हुआ।
किसी तरह लड़की पुलिस के पास पहुंची, जिसके बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर उसके मां-बाप, तीन दलालों व दो अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने जालंधर निवासी लड़की की शिकायत पर उसके मां-बाप, तीन दलाल जीरकपुर निवासी राहुल, सेक्टर-21 पंचकूला निवासी विकास व चंडीगढ़ निवासी राहुल उर्फ गंजा व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ नाबालिग को वेश्यावृत्ति के लिए बेचना, वेश्यावृत्ति के लिए नाबालिग को खरीदना, रेप और प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम क्रिमिनल ऑफेंस के तहत मामला दर्ज किया है।
जालंधर के न्यू रतन नगर निवासी लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके मां-बाप उसे वेश्यावृत्ति के लिए बेच देते हैं। वे दलालों से 60 हजार रुपये महीनेे लेते थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को उसके मां-बाप जालंधर से अंबाला लेकर आए। यहां राहुल ने उन्हें 20 हजार रुपये एडवांस दिया और उसे अपनी गाड़ी में पंचकूला ले आया।
पंचकूला सेक्टर-3 स्थित एक होटल में उसे रखा गया, जहां राहुल के अन्य साथी और दो लड़कियां थीं। यहां छोड़ने के बाद राहुल चला गया।
10 मिनट बाद एक लड़की के फोन पर राहुल की कॉल आई और तैयार रहने के लिए कहा। कुछ देर बाद राहुल आया और उसे गाड़ी में जीरकपुर की एक सोसाइटी के फ्लैट में छोड़ दिया।
वहां दो लड़के पहले से ही मौजूद थे। उन लड़कों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ दुराचार किया। बाद लड़के उसे सेक्टर-3 स्थित होटल छोड़ गए। यहां से आकर उसने पुलिस को शिकायत दी।
लड़की का मेडिकल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।