फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother-daughter jailed for confronting a female soldier in Sector-56

सेक्टर-56 में महिला सिपाही से भिड़ने पर मां-बेटी को जेल

Mon, 21 Sep 2020 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter jailed for confronting a female soldier in Sector-56
चंडीगढ़। शनिवार को सेक्टर-56 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में सरकार की तरफ से दिए जा रहे राशन लेने के दौरान महिला सिपाही से भिड़ी मां-बेटी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान सेक्टर-56 निवासी 45 वर्षीय कश्मीरी (मां) और 21 वर्षीय इशरत (बेटी ) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को सेक्टर-56 में स्कूल के बाहर राशन लेने के लिए कतार लगी थी। इस दौरान सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। लोगों ने जब इसकी सूचना दी तो मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया। इस दौरान कुछ महिलाओं से महिला कांस्टेबल ने पर्ची दिखाने को कहा। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने बीते शुक्रवार को राशन लिया था। इस दौरान उन्हें कम राशन मिला था और वे पूरा राशन लेने के लिए आज आई हैं। इस बात पर उक्त मां-बेटी और महिला सिपाही के बीच बहस हो गई। मामला इस कदर बिगड़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई। मामले को बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलाई गई। सूचना पर पलसोरा चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत करवाया। पुलिस जांच के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने उक्त मां-बेटी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed