फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   mother and son killed in accident, funeral together

बेटे ने खुदकुशी की तो हादसे में मां के भी निकले प्राण, साथ जली चिता

Wed, 25 May 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Wed, 25 May 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
mother and son killed in accident, funeral together
हादसे में मां और बेटे की मौत - फोटो : amar ujala

बेटे ने नहर में खुदकुशी की, उधर हादसे में मां के भी निकले प्राण, एक साथ जली चिता, माहौल गमगीन। मामला पंजाब के अबोहर के हलका बल्लूआना के गांव मलूकपुरा का है। यहां के निवासी एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के कारण नहर में छलांग लगा दी। उसका शव बरामद होने से पहले ही सोमवार रात आई तेज आंधी में दीवार गिरने से उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मंगलवार दोपहर उसके बेटे का शव भी नहर से बरामद हो गया। शाम को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव की महिला सरपंच वीर कौर के पति ने बताया कि करीब 40 वर्षीय सुखवंत सिंह मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। करीब तीन साल पहले उसके युवा बेटे की मौत हो गई। उसके बाद से ही वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। बीते रविवार सुबह उसने नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने उसकी तलाश की और घटना का पता चलते ही सुखवंत सिंह की रिश्तेदार महिलाएं भी उसके घर पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


सोमवार देर रात आई तेज आंधी से सुखवंत सिंह के घर की एक दीवार गिर गई जिससे वहां लेटी उसकी मां जलकौर सहित रिश्तेदार गुरविंदर कौर व बलवीर कौर मलबे में दब गई। इससे माता जलकौर की मौत हो गई व दो अन्य बुरी तरह से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सुखवंत का शव गांव उस्मानखेड़ा की टेल से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया और देर सांय दोनों का अंतिम संस्कार गांव की शमशान भूमि में बड़े ही गमगीन माहौल में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed