{"_id":"574464e74f1c1b04206910e1","slug":"mother-and-son-killed-in-accident-funeral-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने खुदकुशी की तो हादसे में मां के भी निकले प्राण, साथ जली चिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने खुदकुशी की तो हादसे में मां के भी निकले प्राण, साथ जली चिता
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Wed, 25 May 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मां और बेटे की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे ने नहर में खुदकुशी की, उधर हादसे में मां के भी निकले प्राण, एक साथ जली चिता, माहौल गमगीन। मामला पंजाब के अबोहर के हलका बल्लूआना के गांव मलूकपुरा का है। यहां के निवासी एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के कारण नहर में छलांग लगा दी। उसका शव बरामद होने से पहले ही सोमवार रात आई तेज आंधी में दीवार गिरने से उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मंगलवार दोपहर उसके बेटे का शव भी नहर से बरामद हो गया। शाम को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव की महिला सरपंच वीर कौर के पति ने बताया कि करीब 40 वर्षीय सुखवंत सिंह मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। करीब तीन साल पहले उसके युवा बेटे की मौत हो गई। उसके बाद से ही वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। बीते रविवार सुबह उसने नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने उसकी तलाश की और घटना का पता चलते ही सुखवंत सिंह की रिश्तेदार महिलाएं भी उसके घर पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
सोमवार देर रात आई तेज आंधी से सुखवंत सिंह के घर की एक दीवार गिर गई जिससे वहां लेटी उसकी मां जलकौर सहित रिश्तेदार गुरविंदर कौर व बलवीर कौर मलबे में दब गई। इससे माता जलकौर की मौत हो गई व दो अन्य बुरी तरह से घायल हो गईं।
विज्ञापन
इधर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सुखवंत का शव गांव उस्मानखेड़ा की टेल से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया और देर सांय दोनों का अंतिम संस्कार गांव की शमशान भूमि में बड़े ही गमगीन माहौल में किया गया।