फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six year old girl dies in road accident in Chandigarh

Chandigarh News: अनियंत्रित कैंटर ने एक्टिवा सवार मां-बेटी को मारी टक्कर, टायर के नीचे आने से मासूम की मौत

Sun, 31 Dec 2023 09:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2023 09:28 AM IST
सार

मृतक बच्ची की पहचान फेज-2 रामदरबार निवासी यशिका (6) उर्फ शानवी व उसकी मां की पहचान सोनी (38) के रूप में हुई है। आरोपी कैंटर चालक की पहचान फेज-1 रामदरबार के शेर सिंह (49) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Six year old girl dies in road accident in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

चंडीगढ़ में राम दरबार लाइट पॉइंट पर शनिवार दोपहर एक्टिवा पर सवार मां-बेटी को कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे दाेनों गिर गए और कैंटर के टायर के नीचे आने से बच्ची की मौत हो गई। वहीं मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतक बच्ची की पहचान फेज-2 रामदरबार निवासी यशिका (6) उर्फ शानवी व उसकी मां की पहचान सोनी (38) के रूप में हुई है। आरोपी कैंटर चालक की पहचान फेज-1 रामदरबार के शेर सिंह (49) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोनी पेशंट केयर का काम करती है और शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह एक्टिवा पर बेटी के साथ सेक्टर-32 के अस्पताल ही जा रही थी। एक्टिवा मां के साथ बच्ची पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही वह दोनों सेक्टर-31/रामदरबार की लाइट पॉइंट पर रुके हुए थे तो पीछे से चंडीगढ़ नंबर के कैंटर का चालक ने अचानक से नियंत्रण खो दिया और उसने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही मां-बेटी नीचे गिर गई और यशिका कैंटर के टायर के नीचे आ गई। आसपास इकट्ठे हुए लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-31 थाने के प्रभारी राम रतन शर्मा टीम समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मां-बेटी को तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। यहां बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनी अभी अस्पताल में ही दाखिल है, लेकिन वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आईपीसी 279, 337 व 304ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed