फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Most of the stone armors are Oudsiders in punjab university

ये पत्थरबाज पीयू के नहीं, जानें पीयू विवाद का क्या निकला हल

Mon, 17 Apr 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Most of the stone armors are Oudsiders in punjab university
पंजाब यूनिवर्सिटी में ​​भिड़े स्टूडेंट्स - फोटो : File Photo
पीयू में 11 अप्रैल को फीस वृद्धि विवाद के दौरान जिन 68 छात्रों पर एफआईआर दर्ज हुई थी, उनमें से 15 स्टूडेंट्स को रविवार को वीसी ने बेकसूर बताया है। पीयू की ओर से बनाई गई रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार पत्थरबाजों में अधिकतर आउटसाइडर शामिल थे। अब पीयू प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है कि पीयू स्टूडेंट्स एंड स्टाफ मेंबर्स अपने आई कार्ड अपने पास रखें, तभी उनको एंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन


वीसी ने बताया कि 15 स्टूडेंट्स मामले में सीधे तौर पर शामिल नहीं थे। वीसी ने उनके नामों की लिस्ट प्रशासक को भी सौंपी है। पुलिस ने इन छात्रों पर पुलिस पर पथराव करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


विदित रहे कि पीयू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 124 ए(देशद्रोह) की धारा भी जोड़ी थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने एफआईआर से देशद्रोह की धारा हटा दी थी। एसएसपी ईश सिंघल ने बताया कि उनकी प्राथमिक जांच में देशद्रोह लगाने की कार्रवाई पुख्ता नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू ने बनाई स्पेशन रिव्यू कमेटी
वीसी अरुण ग्रोवर ने बताया कि मामले की जांच के लिए उन्होंने एक स्पेशल रिव्यू कमेटी गठित की थी। कमेटी की जांच में सामने आया कि 15 स्टूडेंट्स सीधे तौर पर पत्थरबाजी में शामिल नहीं थे। इस मीटिंग में वाइस चांसलर, एसएसपी ईश सिंघल, थाना प्रभारी-11,17 व 3 शामिल थे। एसएसपी ईश सिंघल ने बताया कि वाइस चांसलर की ओर से 15 स्टूडेंट्स की लिस्ट मिली है। पीयू कमेटी ने लिखा है कि ये छात्र  निर्दोष है।
 

रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वीसी ने प्रशासक को सौंपी लिस्ट

Most of the stone armors are Oudsiders in punjab university
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन - फोटो : File Photo
वीसी ने बताया कि उन्हें दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर से मुलाकात करने दिल्ली जाना था, लेकिन पीयू का माहौल बेहद खराब होने के कारण वह मुलाकात करने नहीं जा पाए। जावेडकर से वाइस चांसलर दिल्ली में आयोजित शिक्षा से संबंधित एक कार्यक्रम में मिलने वाले थे।

सुरक्षा के घेरे में वीसी ऑफिस
मीटिंग के दौरान वीसी ऑफिस में बार-बार जबरदस्ती घुसने पर भी बातचीत हुई। इस दौरान वीसी ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाने संबंधी निर्णय लिया गया। देर शाम तक सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर लोहे की बाउंड्री बनाने का काम जारी था।

पीयू कैंपस में भी बढ़ाई सुरक्षा
एसएफएस कार्यकताओं ने बताया कि सोमवार को स्टूडेंट्स की तरफ से बरनाला की 41 संस्थाओं के रिप्रेजेंटेटिव वीसी से मिलने व ज्ञापन देने चंडीगढ़ आएंगे। इसके अलावा 19 को पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन करेंगे।

 चिंता है तो ABVP केंद्र से और NSUI पंजाब से फंड लाए
पीयू के वीसी अरूण ग्रोवर ने कहा कि इतना ही सभी संगठन चिंतित हैं तो एनएसयूआई पंजाब सरकार से फंड लाए और एबीवीपी केंद्र सरकार में फंड लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed