फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than three thousand infected 25 more died of corona in Haryana

हरियाणा में पहली बार एक दिन में मिले तीन हजार से ज्यादा संक्रमित, 25 और मौत

Sat, 21 Nov 2020 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Nov 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
More than three thousand infected 25 more died of corona in Haryana
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : AMAR UJALA

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पहली बार हरियाणा में एक दिन में तीन हजार से अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 25 और मरीजों ने दम तोड़ दिया है। गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में पांच, हिसार में दो, अंबाला में एक, रोहतक में चार, रेवाड़ी में दो, सिरसा में  दो, झज्ज्जर में तीन, फतेहाबाद में दो व नूहं में एक मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ पिछले चौबीस घंटों में 3101 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं और 2508 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 212355 हो गई है जिसमें 190067 मरीज ठीक हो गए हैं। 20150 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट 89.50 प्रतिशत पहुंच गई है, जबकि संक्रमण की दर 6.85 प्रतिशत है।
विज्ञापन


संक्रमण से मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 232511 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। 4819 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 2138 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में पिछले चौबीस घंटे में गुरुग्राम में 793, फरीदाबाद में 881, सोनीपत में 162, हिसार में 288, अंबाला में 90, करनाल में 40, पानीपत में 86, रोहतक में 107, रेवाड़ी में 92, पंचकूला में 72, कुरुक्षेत्र में 38, यमुनानगर में 15, सिरसा में 56, महेंद्रगढ़ में 47, भिवानी में 89, झज्जर में 26, पलवल में 40, फतेहाबाद में 52, कैथल में 20, जींद में 82, नूहं में 21 व चरखीदादरी में 7 नए मरीज सामने आए हैं।


उधर, अब तक गुरुग्राम में 42632, फरीदाबाद में 35613, सोनीपत में 12014, हिसार में 14342, अंबाला में 9828, करनाल में 9089, पानीपत में 8809, रोहतक में 9755, रेवाड़ी में 9532, पंचकूला में 8208, कुरुक्षेत्र में 7324, यमुनानगर में 5411, सिरसा में 6811, महेंद्रगढ़ में 6048, भिवानी में 5169, झज्जर में 4612, पलवल में 3784, फतेहाबाद में 3960, कैथल में 3237, जींद में 3546, नूहं में 1422 व चरखीदादरी में 1209 कुल संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed