फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than four thousand registries stuck due to clerks' strike, thousands of certificates also stuck

Chandigarh News: क्लर्कों की हड़ताल से चार हजार से अधिक रजिस्ट्रियां अटकीं, हजारों प्रमाण पत्र भी अटके

Tue, 13 Aug 2024 03:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
More than four thousand registries stuck due to clerks' strike, thousands of certificates also stuck
-हरियाणा में क्लर्क एसोसिएशन की 14 अगस्त तक हड़ताल का एलान
विज्ञापन

-तहसीलों में कामों के लिए धक्के खाते रहे लोग, सभी जिलों धरने प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़, करनाल, रोहतक, हिसार। हरियाणा में क्लर्कों ने क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले फिर से हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। 12 से 14 अगस्त तक चेतावनी हड़ताल की जाएगी। पहले दिन प्रदेशभर में हड़ताल का व्यापक असर दिखा। अनुमान के मुताबिक 4 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां अटक गईं, जबकि हजारों की संख्या में प्रमाण पत्र नहीं बन पाए। लोग रिहायसी प्रमाण पत्र, आय, जाति प्रमाण पत्र बनवाने को धक्के खाते रहे। कई जिलों में ई-दिशा पर मिलने वाली सेवाएं भी ठप रहीं। एसडीएम कार्यालय में वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस , अनापत्ति प्रमाण पत्र के काम ठप रहे। नगर निकाय संस्थाओं, कृषि विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग और आबकारी विभाग में काम नहीं हुए। वहीं, सभी जिलों में जिला मुख्यालय में क्लर्कों ने धरने और प्रदर्शन किए। क्लर्क एसोसिएशन ने चेताया है कि अगर 14 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं की गई तो हड़ताल को और आगे बढ़ाया जाएगा।
हिसार जिले में करीब 450 से अधिक रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इसके अलावा तहसील कार्यालय में रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के काम बंद रहे। फतेहाबाद में लिपिकों की हड़ताल के चलते 256 प्रकार की सरकारी सेवाएं बाधित रही। 300 रजिस्ट्री, 180 ड्राइविंग लाइसेंस और 150 वाहन पंजीकरण संबंधी फाइलें सिरे नहीं चढ़ सकी। भिवानी में 250 क्लर्क हड़ताल पर जाने से 75 रजिस्ट्री, 25 ड्राइविंग लाइसेंस, 22 वाहन पंजीकरण, प्रॉपर्टी आईडी टैक्स, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समेत कार्यालयों के काम प्रभावित रहा। चरखी दादरी में 200 लिपिक हड़ताल पर रहे। वहीं, सिरसा में ं500 के करीब रजिस्ट्रियां रुक गईं। वहीं 150 के करीब वाहनों की आरसी नहीं बन पाई। रोहतक, सोनीपत, झज्जर, जींद, नारनौल और रेवाड़ी में भी इसी प्रकार के हालात रहे।
विज्ञापन


बाक्स
जीटी बेल्ट के जिलों में अटकीं 900 रजिस्ट्रियां और दो हजार से अधिक डीएल व आरसी
करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, अंबाला में विभिन्न विभागों के लिपिकों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे सबसे अधिक रजिस्ट्रियां और आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य प्रभावित हुआ। जीटी बेल्ट के जिलों में औसतन 900 के करीब रजिस्ट्रियां प्रभावित होती हैं, जबकि दो हजार से अधिक आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाते हैं। इसके अलावा जिलों में जन्म, मृत्यु, आय, निवास आदि प्रमाणपत्र बनाने से संबंधित कामकाज ठप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed