फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 50 sarpanches and former sarpanches join Congress

Chandigarh News: कांग्रेस में 50 से अधिक सरपंच और पूर्व सरपंच शामिल

Sun, 31 Dec 2023 12:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
More than 50 sarpanches and former sarpanches join Congress
फोटो सहित
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में एक बार फिर बड़ी ज्वाइनिंग हुई है। 50 से ज्यादा सरपंच, पूर्व सरपंचों व अलग-अलग पार्टी, संगठन और संस्थाओं से जुड़े नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की अध्यक्षता में कांग्रेस ज्वाइन की। हुड्डा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान व समर्थन कांग्रेस की तरफ है और प्रदेश के लोग कांग्रेस को ही अब विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। आने वाले समय में पार्टी की सरकार बनना तय है। ऐसे में सभी कांग्रेसजनों को अभी से जनसेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए।

इस मौके पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस में शामिल होने वालों में पवन गोगलिया (पार्षद भाजपा, पानीपत), संदीप भारती (अध्यक्ष, भारतीय किसान ब्रिगेड), यतेंद्र सरपंच फैजलीपुर (प्रधान सरपंच एसोसिएशन नारनौल), हरिराम सरपंच (उप-प्रधान, सरपंच एसोसिएशन, नारनौल), श्याम सुंदर (सरपंच, डोहर कलां) रिंकू (सरपंच, भूषण खुर्द) सविता (सरपंच, भूषण कलां) ममता (सरपंच, मंडलाणा) बलराज कुतवापुर (सरपंच प्रतिनिधि), पूनम यादव (सरपंच, बडकोदा), सुनीता (सरपंच, सिलारपुर मेहता), रमेश (सरपंच, निवाजनगर), सुनील कुमार (सरपंच, बास किरारोद), नरेश कुमार (सरपंच, ढाणी बाठोठा), ममता (सरपंच, खानपुर,) इंदु यादव (सरपंच, डोहर खुर्द) जोगेंद्र यादव (सरपंच, हाजीपुर), बालू (सरपंच, बिंदरोली), पं. वेदप्रकाश शर्मा (प्रधान, व्रिप फाउंडेशन), प्रेम कुमार (अध्यक्ष, प्रजापत सभा खोडमा), बिजेंद्र खोखर (प्रवक्ता, इनेलो) ने कांग्रेस ज्वाइन की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed