फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 200 Nukra and Marwari breed horses participated in horse show in Faridkot

तीन करोड़ का घोड़ा देखा है!: फरीदकोट के हार्स शो में लगी कीमत पर मालिक का इनकार, कहा- कमाऊ पूत है मेरा

Thu, 07 Mar 2024 08:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 08:17 AM IST
सार

फरीदकोट में शुगर मिल मैदान में चार दिन से हार्स शो चल रहा था। इस मेले में कई किस्मों के घोड़े आए थे। जिस घोड़े पदम की कीमत तीन करोड़ रुपये आंकी गई है, वह सफेद रंग का है और उसके शरीर पर एक भी निशान नहीं है। मालिक के अनुसार उसकी डाइट काफी खास है।

विज्ञापन
More than 200 Nukra and Marwari breed horses participated in horse show in Faridkot
तीन करोड़ का घोड़ा पदम - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदकोट में शुगर मिल मैदान में चल रहे चार दिवसीय हॉर्स शो में पंजाब समेत कई राज्यों से करीब 200 से ज्यादा नुकरा व मारवाड़ी नस्ल के घोड़े शामिल हुए। इनके बीच विभिन्न मुकाबले करवाए गए। बुधवार को यह मेला समाप्त हो गया। 

विज्ञापन


इस मेले में आए घोड़ों की कीमत की बात करें तो तीन लाख से लेकर तीन करोड़ तक की कीमत के घोड़े यहां देखने को मिले। इस मेले में काला कांटा, बाहुबली, रुस्तम और पद्म नाम वाले घोड़ों की कीमत करोड़ों में लगी। विजेता घोड़े के मालिकों को कार और मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर पद्म घोड़े के मालिक जसपाल सिंह ने बताया कि इस घोड़े की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये लगाई गई, लेकिन उन्होंने इसे बेचने से इनकार कर दिया। मारवाड़ी नस्ल और सफेद रंग का यह घोड़ा काफी सुंदर है और इसके शरीर पर एक भी दाग नहीं है। पद्म की उम्र करीब चार साल है। इसकी ऊंचाई मेले में आए सभी घोड़ों से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान भी खरीद चुके हैं बेताब
पद्म घोड़े के मालिक जसपाल सिंह ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान उनसे बेताब नाम का घोड़ा खरीद कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि पद्म की डाइट भी स्पेशल है। यह हमारा कमाऊ पूत है। इसे बेच नहीं सकते। फरीदकोट हॉर्स ब्रीड सोसाइटी हर वर्ष इस मेले का आयोजन करवाती है। हॉर्स शो के आयोजक पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने बताया कि यह उनका छठा हॉर्स शो है। पहले लोग शौक के तौर पर इसमें जुड़ते थे, लेकिन अब यह सहायक धंधे के रूप में विकसित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed