फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monu Manesar wanted to join Lawrence gang 38 second video of conversation goes viral

मोनू मानेसर पर नया खुलासा: लॉरेंस के गैंग में शामिल होना चाहता था गौरक्षक, बातचीत का 38 सेकंड का वीडियो वायरल

Mon, 18 Sep 2023 08:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Sep 2023 08:03 AM IST
सार

गौरक्षक मोनू मानेसर को लेकर नया खुलासा हुआ है। वह लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में शामिल होना चाहता था। अब लॉरेंस बिश्नोई से मोनू मानेसर की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। मोनू मानेसर देश के सबसे बड़े गैंगस्टर नेटवर्क तक अपनी पहुंच बना रहा था।

विज्ञापन
Monu Manesar wanted to join Lawrence gang 38 second video of conversation goes viral
monu manesar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोनू मानेसर का कनेक्शन कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के साथ सामने आया है। मोनू मानेसर और लॉरेंस बिश्नोई की बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है। 38 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं, लेकिन ये वीडियो कितना पुराना और इसमें क्या बात हो रही है, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन

 
वीडियो में आवाज नहीं लेकिन एक बात तो साफ हो गई है कि मोनू मानेसर देश के सबसे बड़े गैंगस्टर नेटवर्क तक अपनी पहुंच बना रहा था। लॉरेंस के साथ एक अन्य बदमाश राजू बासोदी भी वीडियो में दिख रहा है। सूत्रों का दावा है कि मोनू मानेसर गैंग में शामिल होकर पूरे हरियाणा को संभालने की फिराक में था। 
विज्ञापन


 उधर, गैंगस्टर्स कनेक्शन सामने आने के बाद हरियाणा पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसी भी सतर्क हो गई हैं। मोनू मानेसर पर राजस्थान में नासिर और जुनैद हत्याकांड में साजिश रचने का आरोप है। साथ ही नूंह में भड़की हिंसा के पीछे विवादास्पद वीडियो जारी करने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को मंगलवार (12 सितंबर) को गिरफ्तार किया था। उस पर 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा से पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का केस दर्ज है। नूंह पुलिस ने उसे गुरुग्राम में मानेसर के मार्केट से गिरफ्तार किया था। 
 

गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले ही मोनू ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से सिग्नल एप के माध्यम से चैटिंग की थी। आशंका जताई जा रही है कि अनमोल से हुई चैटिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई से वीडियो कॉल पर बात हुई है।

खुफिया एजेंसियों का दावा है कि नूंह हिंसा में नाम आने के बाद मोनू मानेसर पूरे हरियाणा समेत अन्य राज्यों में चर्चित हो गया था। इसलिए अब वह बड़े गैंगस्टर लॉरेंस का संरक्षण चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed