फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon will reach Chandigarh in the last week of June

जून के आखिरी सप्ताह में चंडीगढ़ पहुंचेगा मानसून

Sat, 05 Jun 2021 02:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Monsoon will reach Chandigarh in the last week of June
बारिश की हल्की फुहारों के बीच प्रकृति का आनंद लेते लोग। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। केरल में मानसून का आगमन हो चुका है। अब यह धीरे-धीरे मध्य व उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में मानसून का आगमन जून के आखिरी सप्ताह में हो सकता है। आमतौर पर चंडीगढ़ में मानसून जून के आखिरी सप्ताह और जुलाई के पहले हफ्ते में आता है। पिछली बार मानसून 23 जून को आ गया था। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा कि सब कुछ मानसून की गति पर निर्भर करता है। अगले डेढ़ हफ्ते में पता चल जाएगा कि मानसून उत्तर भारत में अब पहुंचेगा। उधर, शुक्रवार को भी चंडीगढ़ का मौसम सुहाना रहा। दिन भर बादल छाए रहे। शाम को हल्की बारिश रिकार्ड हुई। इससे तापमान में और कमी आ गई। रात साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अब आसमान साफ रहेगा। अगले तीन दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed