फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon will reach Chandigarh in the last week of June

जून के आखिरी सप्ताह में चंडीगढ़ पहुंचेगा मानसून

Fri, 04 Jun 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Monsoon will reach Chandigarh in the last week of June
चंडीगढ़। केरल में मानसून का आगमन हो चुका है। अब यह धीरे-धीरे मध्य व उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़ में मानसून का आगमन जून के आखिरी सप्ताह में हो सकता है। आमतौर पर चंडीगढ़ में मानसून जून के आखिरी सप्ताह और जुलाई के पहले हफ्ते में आता है। पिछली बार मानसून 23 जून को आ गया था। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा कि सब कुछ मानसून की गति पर निर्भर करता है। अगले डेढ़ हफ्ते में पता चल जाएगा कि मानसून उत्तर भारत में अब पहुंचेगा।
विज्ञापन

वीरवार को चंडीगढ़ में मौसम सुहावना रहा। बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से से दो डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी की मात्रा भी बढ़ गई है। वीरवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 63 फीसदी दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed