{"_id":"62d287fffdc58150a74b8a33","slug":"monsoon-will-be-active-again-in-punjab-haryana-on-july-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: तीन दिन बाद जमकर बरसेंगे बदरा...हरियाणा के तीन और पंजाब के पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: तीन दिन बाद जमकर बरसेंगे बदरा...हरियाणा के तीन और पंजाब के पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी
Sat, 16 Jul 2022 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 03:13 PM IST
सार
पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ और मोहाली में बरसात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा में भारी बरसात की चेतावनी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब-हरियाणा में तीन दिन बाद 19 जुलाई को फिर से मानसून सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने हरियाणा के तीन और पंजाब के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कोई अप्रिय घटना न घटित हो इसको देखते हुए जिला प्रशासन को यलो अलर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को भी दोनों राज्यों में मानसून मेहरबान रहा। हरियाणा में सामान्य बारिश 5.6 एमएम के मुकाबले 126 तो पंजाब में 5.1 एमएम के मुकाबले 323 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है उनमें माझा के पठानकोट, दोआबा के होशियारपुर, नवांशहर और पूर्वी मालवा के रोपड़, मोहाली शामिल हैं। वहीं हरियाणा के उत्तरी जिलों में शामिल पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भी भारी बारिश की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 16, 17 और 18 जुलाई को दोनों राज्यों के सभी जिलों में आंशिक बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।
वहीं, शुक्रवार को भी दोनों राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। पंजाब में सामान्य से 323 प्रतिशत और हरियाणा में 126 फीसदी अधिक बारिश हुई। पंजाब के सात जिले ऐसे रहे जिनमें सामान्य से कम बारिश हुई। हरियाणा के भी 8 जिले ऐसे रहे जहां सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को चंडीगढ़ में भी सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। सिटी ब्यूटीफुल में 51.3 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से 366 प्रतिशत अधिक है।