फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon on time in Chandigarh,25-26 june chance of rain

दस दिन से अटकी मानसून एक्सप्रेस समय पर, 25-26 को बारिश की संभावना

Sun, 24 Jun 2018 03:41 PM IST
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jun 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
Monsoon on time in Chandigarh,25-26 june chance of rain
मानसून - फोटो : Demo Photo
गर्मी बढ़ने के साथ मानसून आगमन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग पूछ रहे हैं कि मानसून कब आएगा? मानसून आए तो लोगों को गर्मी से राहत मिले। पहले संभावना जताई जा रही थी कि इस बार मानसून समय से पहले 25-26 जून को पहुंच जाएगा। मगर मानसून बीच में अटक गया। करीब दस दिन से मानसून पश्चिम बंगाल के पास अटका था। अब इसमें तेजी देखने को मिली है। प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक चंडीगढ़ और पंजाब में मानसून अब अपने समय पर पहुंचेगा। चंडीगढ़ और पंजाब में मानसून एक जुलाई को पहुंचता है। इससे दो दिन पहले या दो दिन बाद मानसून दस्तक दे देगा।
विज्ञापन

Monsoon on time in Chandigarh,25-26 june chance of rain
मानसून - फोटो : Demo Photo
मानसून को अब तक मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार व गुजरात को पार कर देना चाहिए था। इस हिसाब से देरी हुई है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगले हफ्ते मानसून में तेजी आएगी और दिल्ली सहित चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब को कवर कर लेगा। अधिकारियों ने माना है कि मानसून एक्सप्रेस की यात्रा में जो ठहराव आया है, वह अक्सर देखने को मिलता है। अब इसमें रफ्तार देखने को मिल सकती है। स्काईमेट के सीनियर मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि आठ दिन मानसून के ठहराव के बाद लग रहा था कि मानसून अपनी तय तारीख से पिछड़ जाएगा, मगर अब ऐसा नहीं है। चंडीगढ़ और पंजाब में मानसून अब एक जुलाई के आसपास पहुंच जाएगा। साल 2017 में मानसून चार जुलाई, साल 2016 में दो जुलाई और साल 2015 में 25 जून को मानसून पहुंचा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Monsoon on time in Chandigarh,25-26 june chance of rain
मानसून - फोटो : Demo Photo
25-26 को बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मानसून से पहले 25 और 26 जून को चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है। हालांकि, यह बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से होगी। इससे दिन व रात के तापमान में कमी आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री था। हालांकि, शुक्रवार के मुकाबले तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। रात का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
विज्ञापन

Monsoon on time in Chandigarh,25-26 june chance of rain
मानसून - फोटो : Demo Photo
ऐसे जानिए मानसून आ गया

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंच जाएगा। एक जुलाई के आसपास जब इस रीजन (हरियाणा, पंजाब चंडीगढ़) के कई इलाकों में लगातार दो से तीन दिन बारिश हो तो समझ लीजिए कि मानसून आ गया है। मौसम विभाग मानसून के आने की तिथि को कई पैमाने पर परखता है। उनमें से बारिश का एक पैमाना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed