{"_id":"5d0483cc8ebc3e37616ac223","slug":"monsoon-in-haryana-weather-forecast-for-next-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्टः हरियाणा में अगले चार दिनों में चलेगी धूलभरी आंधी और पड़ेंगी मानसूम की बौछारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्टः हरियाणा में अगले चार दिनों में चलेगी धूलभरी आंधी और पड़ेंगी मानसूम की बौछारें
Sat, 15 Jun 2019 11:06 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रोहतक/हिसार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रोहतक/हिसार
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
मानसूम की बौछारें
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जून का एक पखवाड़ा लगभग सूखा बीत गया। हालांकि पश्चिमी हलचलों के चलते रविवार से लगातार चार दिन तक मौसम में बदलाव की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 16 से 19 जून के बीच गरज और चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि स्काईमेट ने चार-पांच दिनों में मानसून पूर्व बारिश का अनुमान लगाया है।
वहीं, शुक्रवार को अधिकतर शहरों में पारा 43 डिग्री तक दर्ज किया गया। शनिवार को भी उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है, हालांकि शाम से बादल छाने से राहत मिलने की उम्मीद है। करनाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, नारनौल, रोहतक, सिरसा समेत ज्यादातर शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया।
मौसम विभाग ने 16 से 19 जून के बीच 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमएल खिचड़ के मुताबिक 19 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन
जून के पहले पखवाड़े में 85 प्रतिशत कम बारिश
मौसम विभाग हिसार के रिकॉर्ड के मुताबिक हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ क्षेत्र में जून के पहले पखवाड़े के 14 दिनों में 85 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बीते सात वर्षों के बाद प्रदेश में ऐसी नौबत आई है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ कई बार आया, लेकिन नमी न मिल पाने की वजह से बारिश कम हुई।