फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with religious granth, now CBI will investigation

पवित्र ग्रंथ बेअदबी प्रकरण में सरकार का अहम फैसला

Sun, 01 Nov 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
molestation with religious granth, now CBI will investigation

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से संबंधित मामलों की जांच अब सीबीआई करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यह जांच सीबीआई को सौंपने संबंधी सहमति दे दी है। इस प्रकार अब जिला फरीदकोट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की चोरी, आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने और उसके बाद बेअदबी के संबंध में दर्ज मामलों की जांच सीबीआई करेगी।

विज्ञापन


जांच सीबीआई को सौंपे जाने के संबंध में फैसला रविवार देर शाम हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की है।

वहीं, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एचएस बैंस के अनुसार बैठक के दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बेअदबी की घटनाओं की पड़ताल देश की उच्चतर जांच एजेंसी से करवाने का फैसला लिया और इसे सीबीआई को सौंपने की मंजूरी प्रदान कर दी। इसके बाद इस संबंध में कार्रवाई के लिए सीबीआई को सिफारिश कर दी गई है।

विज्ञापन

यह है जांच सीबीआई को सौंपे जाने का एक बड़ा कारण

molestation with religious granth, now CBI will investigation

बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री को इन घटनाओं से बहुत दुख पहुंचा है और वह चाहते हैं कि इस मामले में पूरा न्याय हो। यह फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सिख संगठनों और आरोपियों के परिवारों की मांग को भी ध्यान में रखा है।

बता दें कि इस मामले से संबंधित तीन केस पुलिस स्टेशन बाजा खाना में दर्ज हैं, जिनकी जांच सीबीआई को सौंपी गई है। बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल मामले के हल के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध हैं।

आरोपी भाइयों का लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए तैयार न होना भी है वजह
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी भाइयों रुपिंदर सिंह और जसविंदर सिंह का लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए तैयार न होना भी जांच सीबीआई को सौंपे जाने का एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।

जानकारों के अनुसार इससे पुलिस जांच काफी प्रभावित हो रही थी और उनकी रिहाई के लिए भी विभिन्न संगठनों की ओर से लगातार मांग उठ रही थी। इसलिए अन्य कारणों के साथ इस बात को ध्यान में रखते हुए जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला सरकार ने ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed