{"_id":"56e64160c24c3e342216c4127ccdfd5a","slug":"molestation-on-dera-mukhi-san-gurmeet-ram-rahim-picture","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा डेरा प्रमुख की तस्वीर से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा डेरा प्रमुख की तस्वीर से छेड़छाड़
जगरांव (लुधियाना)/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Jun 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख की तस्वीर से छेड़छाड़ करने के बाद उसे फेसबुक पर अपलोड करने पर डेरा प्रेमियों में जबरदस्त रोष है। जगरांव पुलिस ने इस गंभीर मुद्दे पर कमेंट करने वाली दो महिलाओं के खिलाफ परचा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक साइट पर किसी ने कुछ दिन पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की तस्वीर से छेड़छाड़ करके अपलोड कर दी। इसी अपलोड तस्वीर पर दो महिलाओं ने कमेंट कर दिए। इन कमेंट को देख कर डेरा प्रेमी रोष में आ गए और ऐसा करने वालों की आलोचना की। डेरा प्रेमियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन