फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation case, boy beaten accused girl

छेड़छाड़ पर थप्पड़ जड़ा तो युवती को भुगतना पड़ा हर्जाना

Thu, 25 Jun 2015 08:10 AM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
molestation case, boy beaten accused girl

सोनीपत में गीता भवन चौक के पास एक लड़की को छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। छेड़छाड़ कर रहे युवक को थप्पड़ क्या मारा। युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लड़की की बेल्ट और लात-घूसों से धुनाई कर दी। जब तक भीड़ जुटती, तब तक तीनों मौके से फरार हो गए। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर युवती का नाम और पता नोट किया और चौकी में शिकायत देने की बात कही। चौकी पहुंचकर पीड़िता ने शिकायत देने से मना कर दिया।

विज्ञापन


गन्नौर के एक गांव की रहने वाली एक लड़की दिल्ली से आई थी। लड़की की मां भी उसके साथ थी। यह दोनों बाजार में खरीदारी करने के बाद रिक्शा से घर जा रही थी। बताया जाता है कि गीता भवन चौक के पास एक लड़के ने लड़की के ऊपर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। लड़की ने नजरअंदाज किया तो लड़के ने हद पार करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


इससे गुस्साई लड़की ने रिक्शा रुकवाकर लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ खाने के बाद लड़का तैश में आ गया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की को बेल्ट, लात और घूसों से जमकर पीटा। लड़की की मां बीचबचाव के लिए आई तो लड़कों ने उसे भी धक्का दे दिया। इतनी ही देर में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस पर तीनों लड़के मौके से भाग खड़े हुए।

पीछा कराया पर नहीं आए हाथ

molestation case, boy beaten accused girl

वारदात के दौरान जब पीड़ित लड़के भाग रहे थे तो इसी दौरान पार्षद एवं भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के विमल किशोर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवकों का पीछा कराने की भी कोशिश की, लेकिन तीनों युवक भागने में कामयाब रहे। इसके बाद विमल किशोर की सलाह पर लड़की ने महिला हेल्पलाइन 1091 पर फोन कर वारदात के बारे में सूचना दी।
================================
पुलिस को ही नहीं पता कौन सा लगता है थाना
विमल किशोर के अनुसार जब पीड़ित लड़की ने 1091 पर फोन कर मामले की सूचना दी थी तो उससे बार-बार थाने के बारे में पूछा जा रहा था। विमल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठाते हुए कहा कि क्या पुलिस को भी नहीं पता कि कौन सा क्षेत्र कौन से थाने में आता है। विमल ने बताया कि जब लड़की थाने के बारे में नहीं बता पाई तो फिर उन्होंने बताया कि घटनास्थल थाना शहर में लगता है। इसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची।
========================
गन्नौर के एक गांव की रहने वाली लड़की के साथ मारपीट की सूचना आई थी। हम मौके पर पहुंचे थे। पीड़िता ने शिकायत देने से मना कर दिया है। पीड़िता का कहना था कि यह एक मामूली कहासुनी थी।
-देवेंद्र, प्रभारी, गीता भवन चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed