फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohit Bhatt won bronze in the Commonwealth Fencing Championship held in New Zealand

Chandigarh News: न्यूजीलैंड में हुए कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में मोहित भट्ट ने जीता कांस्य

Wed, 17 Jul 2024 07:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Mohit Bhatt won bronze in the Commonwealth Fencing Championship held in New Zealand
चंडीगढ़। तलवारबाजी खेल में शहर के खिलाड़ी मोहित भट्ट ने कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप-2024 में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। न्यूजीलैंड में आयोजित मुकाबलों में कई राज्यों से खिलाड़ियों ने शिरकत की। उन्होंने कांस्य पदक एप्पी इवेंट में हासिल किया। मोहित इस समय एसडी कॉलेज-32 में पढ़ाई कर रहे हैं। इस खिलाड़ी ने गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 10 से सातवीं से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के दौरान स्कूल की तलवारबाजी अकादमी से ट्रेनिंग लेनी शुरू की। स्कूल की टीचर और तलवारबाजी अकादमी की प्रमुख कोच चरणजीत कौर ने उन्हें प्रशिक्षित किया। कड़ी मेहनत का नतीजा जल्द निकला। पहले स्टेट फिर नेशनल और अब इंटरनेशनल लेवल पर पदक जीतकर दिखाया। मोहित के कांस्य पदक जीतने पर सेक्टर-10 स्थित तलवारबाजी अकादमी के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। चंडीगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव मुनीष शर्मा ने मोहित भट्ट को बधाई देते हुए भविष्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

ऐसे चढ़ी सफलता की सीढ़ी
कोच चरणजीत कौर ने बताया कि मोहित शुरू से ही एक मेहनती खिलाड़ी रहे हैं। अभ्यास करना उनके नियमित रूटीन का हिस्सा रहता है। यह खिलाड़ी कई नेशनल खेल चुका है। वर्ष 2023-24 मोहित ने यूटी स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप में एप्पी इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था। जूनियर नेशनल में पांचवें पोजीशन पर रहे। इस प्रदर्शन के चलते उनका चयन कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप-2024 के लिए हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed