फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohindra launched new vehicle bolero picup lat bed

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है

Mon, 27 Jan 2014 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Jan 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
mohindra launched new vehicle bolero picup lat bed

अब पिकअप सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड लेकर आई है नया ‘बोलेरो पिक-अप लैट बेड‘। कंपनी की नई पिकअप बोलेरो माइक्रो हाईब्रिड तकनीक से युक्त है।

विज्ञापन


इसका इंटीरियर और एक्सटीरियर इसकी लग्जरी में चार चांद लगाते हैं। चाहे ड्राइविंग सीट हो या फिर को ड्राइविंग सीट, सभी में लग्जरी है। इसकी खूबी है 1,250 किलोग्राम तक का भार सहन करने की क्षमता और कीमत है 5.58 लाख रुपये (बीएस3 वर्जन)। बोलेरो पिक-अप लैट बेड महिंद्रा के पिक-अप पोर्टफोलियो में प्रमुख ब्रांड है।
विज्ञापन


महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नए बोलेरो में एमडीआई इंजन लगाया है। इसमें 195 एनएम टॉर्क के साथ 63 एचपी (46.3 केडब्ल्यू) का आउटपुट है। जो माइलेज के संग क्षमता भी बढ़ाता है। इसमें माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी है। इसका माइलेज 13.86 किमी प्रति लीटर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा आटोमोटिव मुख्य कार्यकारी प्रवीण शाह ने कहा कि नया स्टाइलिश बोलेरो पिक-अप लैट बेड  स्टैंड परिचालकों, कारोबारियों और व्यापारियों की जरूरतों को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माडल्स
महिन्द्रा बोलेरो पिक-अप रेंज 2डब्लूडी, 4 डब्लूडी, सीबीसी और लैटबेड मॉडल्स के विकल्पों में पेश की गई है। सीबीसी मॉडल के माध्यम से वॉटर टैंकर्स, रेफ्रिजरेटेड पिकअप्स, जेनरेटर वैन, पॉल्ट्री वाहनों इत्यादि के रूप में किया जा सकता है। चार पहिया ड्राइव वैरिएंट को पहाड़ी एवं कीचड़ भरे क्षेत्रों में ले जाया जा सकता है। इसकी कीमत 5.58 लाख रुपये (बीएस3 एक्स-शोरूम चंडीगढ़) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed