{"_id":"61742da091c3040a6f426900","slug":"mohammad-mustafa-jumps-into-twitter-war-between-captain-and-randhawa-on-aroosa-alam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर वार: मुस्तफा ने पूर्व डीजीपी-पूर्व सीएस के साथ अरूसा का फोटो अपलोड कर पूछे सवाल, कैप्टन ने भी दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर वार: मुस्तफा ने पूर्व डीजीपी-पूर्व सीएस के साथ अरूसा का फोटो अपलोड कर पूछे सवाल, कैप्टन ने भी दिया जवाब
Sat, 23 Oct 2021 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 23 Oct 2021 09:22 PM IST
सार
कैप्टन-रंधावा के बीच चल रहे ट्विटर वार में शनिवार को रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा भी कूद गए। ट्वीटर पर अमरिंदर सिंह ने भी मुस्तफा के सवालों का जवाब दिया है, कैप्टन ने रजिया और उनकी बहू संग अरूसा के फोटो जारी किए।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किए रजिया सुल्ताना और उनकी बहू के आरूसा के साथ फोटो ।
- फोटो : twitter @RT_Media_Capt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरूसा आलम को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा के बीच छिड़े ट्विटर वार में शनिवार को रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा भी कूद गए। मुस्तफा ने अरूसा आलम के साथ पंजाब के पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता और पूर्व मुख्य सचिव विनी महाजन का फोटो ट्विटर हैंडल पर अपलोड कर कैप्टन से सवाल किए, जिसके जवाब में कैप्टन ने भी तुरंत दो फोटो अपलोड कर मुस्तफा को उनके परिवार की अरूसा से पारिवारिक मित्रता की याद दिलाई।
विज्ञापन
कैप्टन द्वारा अपलोड किए गए दोनों फोटो में से एक में मुस्तफा की पत्नी कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना अरूसा के गले में बांहें डाले खड़ी हैं, जबकि दूसरे फोटो में मुस्तफा की बहू अरूसा के साथ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
इससे पहले मुस्तफा ने कैप्टन की उस दलील पर कि अरूसा को एनडीए और यूपीए सरकार ने वीजा दिया था, पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया- कृपया समझें, यूपीए या एनडीए द्वारा वीजा जारी करना ‘विदेशी मेहमान’ को घरेलू और आउटसोर्स करने का लाइसेंस नहीं देता, जिसके तहत उसे शासन तंत्र में लूट की निरंकुश स्वतंत्रता मिल जाए। दूसरे ट्वीट में मुस्तफा ने पूर्व डीजीपी और पूर्व मुख्य सचिव के साथ अरूसा की फोटो शेयर करते हुए कैप्टन से पूछा- अगर मैं गलत हूं, तो इस बारे में विस्तार से बताएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : अब अरूसा पर घमासान: रंधावा पर भड़के कैप्टन, कहा-डीजीपी को आधारहीन मामले की जांच में बेवजह लगाया
इस पर कैप्टन भी खामोश नहीं बैठे, उन्होंने तुरंत रजिया सुल्ताना और उनकी बहू के अरूसा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- और अब आप इसे कैसे समझाएंगे। क्या आपकी पत्नी और बहू उसी महिला के साथ नहीं हैं? आपकी जानकारी कितनी कम है। मित्रता को राजनीति के साथ मिक्स कर रहे हैं! व्यक्तिगत रूप से आपने इन और ऐसी कई और यादों को अपने परिवार के साथ संजोकर रखा हुआ है।