फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali will remain under complete lockdown on Wednesday on the occasion of Ram Navami

मोहाली में हालात बेकाबू : संक्रमण दर 36.53 फीसदी...सरकार ने बुधवार को लगाया पूर्ण लॉकडाउन

Mon, 19 Apr 2021 05:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Apr 2021 05:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरदिंर सिंह ने कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल ने बताया कि पहले राज्य में कोरोना की संक्रमण दर 7.8 फीसदी थी लेकिन यह बढ़कर 15 अप्रैल तक 12.6 फीसदी हो गई। वहीं मोहाली में हालत सबसे खराब है। यहां संक्रमण दर 36.53 फीसदी तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Mohali will remain under complete lockdown on Wednesday on the occasion of Ram Navami
मोहाली में लॉकडाउन। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुधवार को रामनवमी के मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मोहाली में पूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कॉमेडी की स्थिति के बारे में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान यह फैसला लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा में बढ़ेगी सख्ती : अनिल विज बोले- अभी लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं, कुंभ से आने वालों की होगी जांच
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार ने मोहाली में लॉकडाउन की अपील की थी ताकि पूरी ट्राइसिटी में लॉकडाउन लागू किया जा सके और मोहाली ट्राइसिटी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक अधिसूचना जारी की जाएगी। कैप्टन ने पंजाब के सभी जिलों के लोगों से अपील की कि वे कोरोना के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर राम नवमी के अवसर पर एकत्र होने और बड़े समारोह से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरदिंर सिंह ने कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल ने बताया कि पहले राज्य में कोरोना की संक्रमण दर 7.8 फीसदी थी लेकिन यह बढ़कर 15 अप्रैल तक 12.6 फीसदी हो गई। वहीं मोहाली में हालत सबसे खराब है। यहां संक्रमण दर 36.53 फीसदी तक पहुंच गई है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब में पाबंदी : रात्रि कर्फ्यू का समय एक घंटा बढ़ा, विवाह हो या अंतिम संस्कार सिर्फ 20 लोग होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed