फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali_phase 4_parking system

मोहाली फेज 4 में ऐसे सुधरेगी पार्किंग व्यवस्था

Wed, 20 Nov 2013 04:03 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 20 Nov 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
Mohali_phase 4_parking system
फेज चार के लोगों को अब घरों के आगे पार्किंग की समस्या नहीं आएगी। इसके लिए इलाके के तीन अंदरूनी पार्कों की ग्रिल अंदर करके पार्किंग के लिए जगह बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इस काम का शुभारंभ इलाके के पूर्व पार्षद गुरमुख सोहल और इलाकावासी पीसीएस अफसर जेसी सभरवाल ने किया।

फेज चार में अंदरूनी सड़कें कम चौड़ी होने के कारण लंबे समय से पार्किंग की समस्या आ रही थी। आए दिन पार्किंग को लेकर झगड़े होते थे।

इसके बाद नगर निगम ने यहां पार्कों के किनारे पार्किंग विकसित करने की कवायद शुरू की है। इस कड़ी में कोठी नंबर 344, 427, 578 के सामने स्थित पार्कों की ग्रिल अंदर करके पार्किंग तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


सोहल ने बताया कि इस काम पर 23 लाख रुपये खर्च होंगे। काम पंद्रह दिनों में मुकम्मल कर लिया जाएगा। पार्कों की ग्रिल पांच से आठ फुट तक अंदर की जाएगी।

इसके बाद इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाकर करीब 14 फुट चौड़ी पार्किंग तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि इलाके में स्थित एक और अंदरूनी पार्क (कोठी नंबर 840 के सामने) की ग्रिल पहले ही अंदर करके वहां पार्किंग तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों पार्कों के बाहर पार्किंग बनने के बाद लोगों की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इस मौके पर मदनजीत सिंह, हरिंदरपाल सिंह, हरभजन सिंह, कमलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, रेशम सिंह, बलबीर सिंह, हरबंत सिंह, इंदरजीत सिंह और गुरविंदर सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed