{"_id":"a9d1aa40b0a796b0fd8749a22ad6114b","slug":"mohali-cancer-hospital-cancer-patients-medicity-phase-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, ट्राइसिटी में बनने जा रहा है कैंसर हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी, ट्राइसिटी में बनने जा रहा है कैंसर हॉस्पिटल
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 29 Nov 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू चंडीगढ़ स्थित मेडिसिटी फेज-1 में टाटा ने कैंसर अस्पताल बनाने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी। प्रोजेक्ट की साइट पर सिविल वर्क शुरू हो गया।
इसके तहत जगह को समतल करने व पैमाइश संबंधी काम किया जा रहा है। जल्दी ही प्रोजेक्ट में कसल्टेंट के रूप में काम करने वाली कंपनी तय हो जाएगी।
सबकुछ सही रहा तो दिसंबर अंत या नए साल के शुरू में अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अस्पताल दिसंबर 2015 तक तैयार हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने मेडिसिटी में 50 एकड़ जगह टाटा को कैंसर अस्पताल बनाने के लिए बिल्कुल मुफ्त दी है। जहां पर करीब चार लाख स्क्वेयर फुट जगह में सौ बेड का अस्पताल बनाया जाएगा।
अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 218 करोड़ की लागत आएगी। अस्पताल बनाने का खर्च टाटा द्वारा उठाया जाएगा। अस्पताल में कैंसर रोगियों के इलाज के अलावा क्लीनिकल रिसर्च, ट्रेनिंग व पढ़ाई काम भी होगा।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का भी यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए उम्मीद है कि प्रोजेक्ट में तय टाइम में बनकर तैयार होगा। मेडिसिटी में जिस जगह अस्पताल बनाया जा रहा है। उसकी लोकेशन भी काफी खास है। क्योंकि यहां से चंडीगढ़ भी कुछ ही दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
इसके अलावा अस्पताल के पास ही गमाडा द्वारा नई 200 फुट चौड़ी रोड बनाई गई है। साथ ही मेट्रो स्टेशन की योजना भी प्रस्तावित है। वहीं, इलाके का मास्टर प्लान बना हुआ है। उसी के मुताबिक ही इलाके को विकसित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री रखेंगे नींव का पत्थर
टाटा कैंसर अस्पताल का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शहर आएंगे। सरकार की तरफ से इसके लिए प्रयास शुरू हो गए है। वहीं, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी दावा कर चुके हैं कि अस्पताल के प्रोग्राम में प्रधानमंत्री को जरूर बुलाया जाएगा।
देश का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल
जानकारी के मुताबिक यह अस्पताल देश का दूसरा सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल होगा। इसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग इलाज करवाने के लिए आएंगे। इससे अस्पताल से शहर को दुनिया के नक्शे पर अलग पहचान मिलेगी। वहीं, मेडिकल टूरिज्म को भी बल मिलेगा।
पंजाब का कैंसर खत्म करेगा मोहाली
राज्य के विभिन्न जिलों में फैले कैंसर को खत्म करने में भी शहर अब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्योंकि सरकार ने पहले ही साफ किया है कि कैंसर पीड़ित मरीजों का इलाज भी उक्त अस्पताल में करवाया जाएगा।
इसके लिए सर्वे की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। इसके अलावा कैंसर को खत्म करने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)